फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Four people including two women disappeared from same police station area in Mainpuri

Mainpuri: एक ही थाना क्षेत्र से दो महिलाओं सहित चार लोग लापता, परिजनों ने अपनों को ढूंढने की लगाई गुहार

Wed, 12 Apr 2023 07:04 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 12 Apr 2023 07:04 PM IST
सार

मैनपुरी में दो महिलाओं सहित चार लोग लापता हो गए। तलाश करने के बाद जब कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने अपनों को ढूंढने के लिए पुलिस से गुहार लगाई है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन
Four people including two women disappeared from same police station area in Mainpuri
दो महिलाओं सहित चार लोग लापता - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में एक ही थाना क्षेत्र से दो महिलाओं सहित चार लोग गायब हो गए। काफी तलाश करने के बाद जब कोई पता नहीं चला तो परिजन परेशान हो उठे। परेशान परिजन थाने पहुंचे और अपनों को ढूंढने की गुहार लगाई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की है। लापता लोगों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन

एक महीने से विवाहिता लापता

भोगांव थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति की ओर से तहरीर दी गई। बताया कि 23 वर्षीय शादीशुदा पुत्री करीब एक माह पूर्व घर पर आई थी। 10 अप्रैल को पुत्री कस्बा स्थित एक बैंक से रुपये निकालने की बात कह कर निकली थी। इसके बाद घर वापस नहीं लौटी। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं लग सका। 

विज्ञापन

पत्नी व बच्ची का कोई पता नहीं चला

थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर दी। बताया कि मंगलवार की दोपहर जब वह घर पहुंचा तो देखा कि पत्नी घर पर नहीं है। वह तीन साल की पुत्री को भी अपने साथ ले गई। काफी खोजबीन करने के बाद भी पत्नी व बच्ची का कोई पता नहीं लग सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिना बताए चला गया और फिर नहीं लौटा

वहीं नगला वन गांव निवासी सुरेश चंद्र ने थाने में तहरीर दी। बताया कि 29 मार्च की सुबह 23 वर्षीय पुत्र अर्जुन बिना बताए कहीं चला या। उसकी काफी तलाश की लेकिन कोई जानकारी नहीं हो सकी। मोहल्ला जगत नगर निवासी अनीता देवी ने बताया कि पुत्र आकाश शराब पीने का आदी हो गया है। मंगलवार की शाम को वह बिना बताए कहीं चला गया। काफी ढूंढा, लेकिन कोई जानकारी नहीं हो सकी। पुलिस ने प्राप्त सभी शिकायतों पर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed