फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   poor quality road construction between Patiali to Sidhpura kasganj

कासगंज में बनी ऐसी सड़क: गाड़ियां चलना तो दूर, लोगों के चलने से उखड़ रही गिट्टियां

Thu, 30 Mar 2023 08:56 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 30 Mar 2023 08:56 PM IST
सार

लोक निर्माण विभाग के द्वारा बनाई जा रही सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। ये सड़क ही कुछ ऐसी है। हैरानी की बात तो ये है कि वाहन तो दूर, लोगों के चलने से ही इस सड़क की गिट्टियां उखड़ रही हैं। 

विज्ञापन
poor quality road construction between Patiali to Sidhpura kasganj
सड़क से उखड़ति गिट्टियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज में पटियाली से सिढ़पुरा तक लोक निर्माण विभाग के द्वारा बनाई जा रही सड़क इन दिनों गुणवत्ता को लेकर चर्चाओं में है। सड़क ऐसी बनी है कि लोगों के सड़क पर चलने मात्र से ही गिट्टी उखड़ने लगी हैं। जब लोगों ने सड़क के इस हाल को देखा तो झाडू लगाकर गिट्टी इकट्ठी कर सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर अपलोड कर दिया। अब इस मामले में जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग से स्पष्टीकरण मांगा है और जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन

इतनी कीमत से तैयार हो रही सड़क 

पटियाली सिढ़पुरा मार्ग काफी समय से जर्जर हाल है। सात मीटर चौड़ाई में यह मार्ग बनाया जा रहा है। जिसकी लागत करीब 25 लाख रुपये है। इस कार्य की कार्यदायी संस्था अलीगढ़ की है। यह कार्य जून तक पूरा किया जाना है, लेकिन सड़क की गुणवत्ता इतनी खराब है कि लोग सवाल खड़े कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लगातार यह मामला चल रहा है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - खेत में लगी आग: गेहूं की फसल जलकर राख, नुकसान देख किसान के छलके आंसू

विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने लिए संज्ञान 

जिलाधिकारी ने इस मामले को संज्ञान लिया है और लोक निर्माण विभाग से जवाब मांगा है। जिलाधिकारी ने सड़क निर्माण की जांच कराने के भी निर्देश दिए हैं। सपा के प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी ने भी मौके पर पहुंचकर सड़क के निर्माण पर सवाल खड़े करते हुए वीडियो ट्वीट किया। 

सपा प्रवक्ता ने भी उठाए सवाल 

सपा प्रवक्ता गांधी ने कहा कि सड़क में कुछ कार्य आरसीसी का किया गया है जबकि जहां डाबर का कार्य किया गया है वहां सड़क की गिट्टी उखड़ रही है। बारिश होते ही सड़क में फिर से गड्ढे बन जाएंगे। उन्होंने गुणवत्ता के साथ सड़क निर्माण की मांग की।


डीएम ने मांगी रिपोर्ट

डीएम हर्षिता माथुर ने मामले में लोक निर्माण विभाग से रिपोर्ट मांगी गई है। एक दिन बाद यह रिपोर्ट मिल जाएगी। रिपोर्ट के साथ ही निर्माण की जांच कराई जाएगी। निर्माण गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए। यह प्राथमिकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed