फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Poor families deprived of benefits of government schemes

सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित गरीब परिवार

Sun, 08 Aug 2021 06:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 06:57 PM IST
विज्ञापन
Poor families deprived of benefits of government schemes
अजीतगंज। विकासखंड जागीर क्षेत्र के गांव एलाऊ निवासी रेनू देवी सक्सेना को पात्रता के बाद भी आवास नहीं मिल सका है। गरीब परिवार कच्चे गिरासू मकान में झोपड़ी डालकर रह रहा है।
विज्ञापन

बीते पांच सालों में रेनू के पति जयवीर ने आवास पाने के लिए ब्लॉक कार्यालय एवं ग्राम प्रधान व सचिव के चक्कर काटे। पात्र होने के बाद भी आवास नहीं मिल सका। आवास सूची में रेनू देवी पत्नी जयवीर का नाम प्रथम स्थान पर है। लेकिन ग्राम प्रधान व सचिव की मनमानी के कारण आवास नहीं मिल सका। जयवीर का आरोप है कि ग्राम पंचायत में रुपये देने वाले लोगों को ही आवास योजना का लाभ मिला है। रुपये नहीं दे पाने की वजह से आवास नहीं मिल सका है।
विज्ञापन

------
मजदूरी करता है जयवीर
जयवीर शादी समारोह में हलवाई व टेंट हाउस वाले के साथ जाकर मेहनत मजदूरी करता है। एक दिन की मेहनत के बदले मुश्किल से तीन सौ रुपये मिल पाते हैं। जिससे परिवार का गुजारा चलता है। लॉकडाउन के दौरान समस्याओं का सामना करना पड़ा था। तीन वर्ष पूर्व बनवाए गए राशन कार्ड पर आज तक राशन भी नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
मामले की जानकारी नहीं है, जांच कराई जाएगी। अगर पीड़ित पात्र होगा तो उसको पात्रता के आधार पर सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा।
पीसी राम उपायुक्त मनरेगा/बीडीओ जागीर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed