फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Poor construction Mayor Broked Brick, the contractor notice

घटिया निर्माण: मेयर के हाथ लगाते की टूट गई ईंट, ठेकेदार को नोटिस

Fri, 12 Jun 2020 12:22 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 12 Jun 2020 12:22 AM IST
सार

नाली की चिनाई में सीमेंट की बजाए बालू अधिक इस्तेमाल कर रहा 

विज्ञापन
Poor construction Mayor Broked Brick, the contractor notice
निर्माण कार्य देखने पहुंचे मेयर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लॉकडाउन के बाद शुरू किए गए निर्माण कार्य मे घटिया सामग्री लगाई जा रही है। इसका खुलासा तब हुआ जब गुरुवार को मेयर नवीन जैन आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर-6 सी पहुंचे।
विज्ञापन

 
नाली और सड़क के काम मे पीली ईंट का इस्तेमाल किया जा रहा था। मेयर नवीन जैन ने नाली से ईंट निकलवा कर देखी तो यह पीली और घटिया निकली। ईंट हाथ में लेकर उन्होंने इसे एक ही बार में तोड़ दिया। मेयर नवीन जैन ने अवर अभियंता पूनम कुमारी को निर्देश दिया कि संबंधित ठेकेदार को तुरंत नोटिस जारी किया जाए।
विज्ञापन


उन्होंने नाली उखड़वा कर दोबारा अच्छी सामग्री लगाकर नाली निर्माण व सड़क निर्माण के कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए। यह काम बारिश से पहले खत्म करने को कहा। पार्षद सुषमा जैन ने मेयर को बताया कि ठेकेदार नाली की चिनाई में सीमेंट की बजाए बालू अधिक इस्तेमाल कर रहा था। पानी का निकास भी ठीक नही था।   
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर-7 में देखी नाला सफाई
सेक्टर 7 में जैन मंदिर के सामने नाले की सफाई कार्य का भी मेयर ने निरीक्षण किया। नाले से जेसीबी से सिल्ट निकाली जा रही थी। मेयर ने सुपरवाइजर अजय कुमार से कहा कि सिल्ट जल्दी उठा ली जाए। इस दौरान पार्षद सुषमा जैन, अनिरुद्ध भदोरिया, मनीष अग्रवाल, राधा शर्मा, दीपिका लाल, रेनू यादव, नितेंद्र यादव, शिवम दुबे अंशु भटनागर आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed