{"_id":"68a612ded45f08bea0035967","slug":"pooja-a-resident-of-bhanau-died-due-to-95-percent-burns-mainpuri-news-c-174-1-mt11005-143566-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: भनऊ निवासी पूजा की मौत 95 फीसदी जलने से हुई थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: भनऊ निवासी पूजा की मौत 95 फीसदी जलने से हुई थी
Wed, 20 Aug 2025 11:54 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 20 Aug 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। बिछवां थाना क्षेत्र के भनऊ गांव में मंगलवार को घरेलू कलह के चलते आत्मदाह करने वाली विवाहिता पूजा (35) के शव का बुधवार को पोस्टमार्टम हुआ। इसमें यह पुष्टि हुई है कि पूजा की मौत 95 फीसदी से अधिक जलने के कारण हुई थी। इधर, पति या मायके वालों ने इस संबंध में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की है।
भनऊ गांव निवासी अनूप कुमार दुबे की पत्नी पूजा का मंगलवार सुबह करीब 8 बजे जेठानी एवं सगी बड़ी बहन पूनम से खाना बनाने को लेकर झगड़ा हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया था कि उनके ससुर प्रमोद दुबे भी इसमें शामिल हो गए। पति अनूप कुमार दुबे खेत पर गए थे। इस बात से आहत होकर पूजा ने खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली थी। उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी। इंस्पेक्टर आशीष दुबे ने बताया कि फिलहाल इस मामले में कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।