फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   POLUTION

जनपद में वायु प्रदूषण पर भी लॉकडाउन

Fri, 03 Apr 2020 09:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
POLUTION
कासगंज। देश में लॉकडाउन के बीच शहर के लोगों के लिए एक राहत भरी खबर है। जनपद में लॉकडाउन से पूर्व सामान्य दिनों में चिंताजनक स्थिति 150 से 200 तक पहुंचने वाला वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) अब 50 से 55 हो गया है। सामान्यता 50 तक वायु गुणवत्ता सूचकांक शुद्ध वायु का सूचक होता है।
विज्ञापन

जनपद में करीब 16 लाख की आबादी है। कॉमर्शियल, प्राइवेट व निजी वाहन मिलाकर भी अनुमानित 8 लाख से अधिक वाहन हैं। जब यह सड़क पर दौड़ते हैं साथ ही अन्य बाहरी वाहनों का दबाव भी होता है। इसके अलावा फैक्ट्रियों आदि से होने वाले प्रदूषण के कारण वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 150 से 200 तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन

50 से ऊपर जब भी वायु गुणवत्ता सूचकांक पहुंचता है तो यह उस शहर की वायु प्रदूषित होने का सूचक होता है। 100 से अधिक जब भी वायु प्रदूषण पहुंचता है तो यह श्वांस, एलर्जी वाले मरीजों समेत सामान्य लोगों के लिए भी खतरनाक होता है। लॉकडाउन के बीच इस समय सड़क पर कुछ एक वाहन ही नजर आते हैं। फैक्टरियां आदि भी बंद हैं। इससे जिले की हवा शुद्ध हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

50 तक वायु गुणवत्ता सूचकांक का पहुंचना जनपद निवासियों के लिए अच्छा है, लॉकडाउन के कारण राजधानी दिल्ली भी इस समय प्रदूषण रहित हैं। लोगों को इस शुद्ध हवा का लाभ लेना चाहिए। घरों की छतों पर व्यायाम कर अपने शरीर को स्वस्थ्य बना सकते हैं- डॉ.राजकुमार माहेश्वरी, फिजीशियन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed