फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Polling parties left from the blocks, voting will be done from 7 am

ब्लॉकों से रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां, सुबह सात बजे से होगा मतदान

Fri, 11 Jun 2021 10:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
Polling parties left from the blocks, voting will be done from 7 am
मैनपुरी। पंचायत उप चुनाव के लिए शुक्रवार को ब्लॉक मुख्यालयों से पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं। जिले के छह ब्लॉकों से कुल 51 पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया ने ब्लॉकों पर पहुंचकर व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने कार्मिकों को नियमानुसार और निष्पक्ष मतदान कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिले में कुल 194 पदों पर शनिवार को मतदान होना है। इसमें मैनपुरी, किशनी, घिरोर, कुरावली, जागीर और करहल ब्लॉक शामिल हैं। इन ब्लॉकों में कुल 191 ग्राम पंचायत सदस्य, दो ग्राम प्रधान और एक क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए लोग वोट डालेंगे। ग्राम प्रधान के लिए कुरावली के गांव नगला ऊसर और घिरोर के गांव नसीरपुर में मतदान होना है। वहीं घिरोर के गांव फैजपुर में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए मतदान होगा। शुक्रवार को दोपहर बाद ब्लॉक मुख्यालयों से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। इससे पूर्व उन्हें मतपेटी, मतपत्र व अन्य अभिलेख दिए गए। शनिवार को सुबह सात बजे से मतदान शुरू होगा, जो शाम को छह बजे तक चलेगा।
विज्ञापन

कुल 51 पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों पर भेजा गया है वहीं 13 पोलिंग पार्टियों को रिजर्व में रखा गया है। इसमें किशनी ब्लॉक में तीन व अन्य ब्लॉकों में दो-दो पोलिंग पार्टियों को रिजर्व में शामिल किया गया है। ब्लॉकों से पुलिस बल के साथ पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया ने करहल, किशनी, जागीर, मैनपुरी आदि ब्लॉकों में पहुंचकर पोलिंग पार्टियों को रवाना कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
छह जोनल और 14 सेक्टर मजिस्ट्रेट करेंगे निगरानी
मतदान पर अधिकारी नजर बनाए रहेंगे। इसके लिए छह जोनल मजिस्ट्रेट और 14 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। जोनल मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी संबंधित तहसील के उप जिलाधिकारी को सौंपी गई है तो वहीं सेक्टर मजिस्ट्रेट के लिए अन्य अधिकारी लगाए गए हैं। किशनी ब्लॉक में चार व अन्य ब्लॉकों में दो-दो सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।

---
तीन स्टेटिक मजिस्ट्रेट किए गए तैनात
प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से तीन स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की है। ये मजिस्ट्रेट ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य के चुनाव वाले मतदान केंद्रों पर लगाए गए हैं। कुरावली की ग्राम पंचायत नगला ऊसर में जिला आबकारी अधिकारी महेंद्र पाल सिंह को, घिरोर की ग्राम पंचायत नगला ऊसर में महेंद्र प्रताप जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी और घिरोर में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए संजय राय चकबंदी अधिकारी को तैनात किया गया है।
---
ब्लॉक वार पोलिंग पार्टियां
घिरोर-05
कुरावली-09
किशनी-18
जागीर-06
करहल-05
मैनपुरी-08
---
वर्जन
छह ब्लॉकों से पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों पर भेज दिया गया है। शनिवार को सुबह सात बजे से मतदान शुरू होगा। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है।
-ईशा प्रिया, सीडीओ/उप जिला निर्वाचन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed