{"_id":"5dcc44cd8ebc3e5b4e11ffb3","slug":"political-kasganj-news-agr41511075","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या फैसलाः असदुद्दीन ओवैसी व सकीउर्रहमान के खिलाफ दी तहरीर, यह है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या फैसलाः असदुद्दीन ओवैसी व सकीउर्रहमान के खिलाफ दी तहरीर, यह है मामला
विज्ञापन
असदुद्दीन ओवैसी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोरों (कासगंज)। अखंड आर्यावर्त निर्माण संघ की ओर से कोतवाली में तहरीर देकर हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी और संभल के संासद सकीउरहमान के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत कार्रवाई की मांग की है। दोनों सांसदों के विवादित बयान देश को तोड़ने वाले बताए हैं। संघ के अध्यक्ष भूपेश शर्मा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने 9 नवंबर को अयोध्या मसले पर फैसला सुनाया। उसका पूरे देश ने स्वागत व सम्मान किया, परंतुु दो सांसदों ने बेहद घटिया मानसिकता का प्रदर्शन करते हुए फैसले पर विवादित बयान दिया।
यह बयान इंसानियत को ही नहीं, बल्कि सामाजिक दृष्टि से भी देश को तोड़ने वाले है। ऐसे बयानों से देश में सौहार्द टूटने की आशंका बनी हुई है। कहा कि दोनों ही सांसदों के खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई की जाए। संघ के अन्य सदस्यों ने भी कोतवाली पहुंचकर तहरीर पुलिस को दी। कार्रवाई की मांग करने वालों में अखंड आर्यावर्त निर्माण संघ के प्रवक्ता अशोक कुमार पांडेय, सीताराम तिवारी, कपिल पंडित, विवेक दीक्षित, अतुल महेरे, श्याम दीक्षित, राजू, रामदास, अन्ना बघेल आदि शामिल हैं।