फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   political, election

20 प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटिका में बंद

Sat, 06 Jul 2019 10:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
political, election
कासगंज गंजडुंडवारा की असदगढ़ ग्राम पंचायत में मतदान केंद्र पर वोट डालने के लिए लाइन में लगी महिल? - फोटो : KASGANJ
एटा/मारहरा/मिरहची। जिले की तीन ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के लिए हुए उपचुनाव को मतदान प्रक्रिया संपन्न कराई। साढ़े नौ हजार मतदाताओं में से करीब साढ़े चार हजार मतदाताओं ने मत प्रयोग किया। इस दौरान मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहे।
विज्ञापन

दरअसल, जिले के शीतलपुर ब्लॉक की बारथर, मारहरा की नगला श्याम और निधौलीकलां ब्लॉक की ग्राम पंचायत भदवास में ग्राम प्रधान का पद रिक्त चल रहा था। इसके लिए बीते दिनों उपचुनाव की अधिसूचना जारी की गई। ग्राम पंचायत बारथर में तीन प्रत्याशियों ने चुनाव मैदान में किस्मत आजमाई। यहां 5720 मतदाताओं में से 41.32 फीसदी मतदाताओं ने मत प्रयोग किया। जबकि ग्राम पंचायत नगला श्याम में 10 उम्मीदवारों के लिए 1367 मतदाताओं में से 70.76 फीसदी और भदवास में सात प्रत्याशियों के लिए 2471 में से 57.35 फीसद मतदाताओं ने मत प्रयोग किया। मतदान को देखते हुए प्रशासन ने बारथर में आठ, नगला श्याम में दो और भदवास में चार मतदेय स्थल बनाए थे। मतदान के दौरान एसडीएम नंदलाल सिंह और सीओ वरुण कुमार ने केंद्रों पर पहुंचकर मतदान का जायजा लिया। केंद्रों पर कड़े सुरक्षा बंदोबस्त रहे। सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचायत सुधाकर मैथिल ने बताया कि तीनों ग्राम पंचायतों में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ है। आठ जुलाई को मतगणना कराई जाएगी।

गांव बारथर में  प्रधानी के चुनाव के दौरान मतदान करने पहुंचे ग्रामीण- अमर उजाला

गांव बारथर में प्रधानी के चुनाव के दौरान मतदान करने पहुंचे ग्रामीण- अमर उजाला- फोटो : ETAH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed