फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   political, budget

वित्तमंत्री के पिटारे से आस, बजट हो खास

Thu, 04 Jul 2019 10:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
political, budget
एटा। देश की वित्तमंत्री निर्मला सीता रमण शुक्रवार को आम बजट पेश करने जा रही हैं। लोकसभा चुनाव के बाद सरकार के पहले बजट से काफी उम्मीदें हैं। लोग चाहते हैं कि बजट में कुछ खास हो, ताकि परेशानियों को दूर करने में राहत मिल सके। नौकरी पेशा जहां आयकर सीमा बढ़ने की उम्मीद संजोए बैठे हैं तो कारोबारियों को जीएसटी में तमाम सहूलियतों की दरकार है। उधर, सालों से बजट की राह देख रहे रेल परिवहन को भी बजट से काफी आस हैं। रेल बजट में लोग जिले में परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ करने की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
विज्ञापन

आसान हो व्यापार
आम बजट से काफी उम्मीदें हैं। बजट में जीएसटी में सहूलियतें बढ़ाई जाएं। ताकि व्यापारी आराम से अपने कारोबार को ऊंचाइयों तक पहुंचा सके।
उमेश गुप्ता, व्यापारी
आम बजट में जीएसटी की प्रक्रिया को सरल करने की कवायद की जाए। वहीं व्यापारी को रियायत मिलने की थोडी़ी सी जरूरत है।
रोहित जैन, व्यापारी
मिले सुरक्षा, कम हो महंगाई
महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जाए। ताकि महिलाओं के साथ होने वाली घटनाओं पर अंकुश लग सके। वहीं छात्राओं-महिलाओं को असुरक्षा भावना से निजात मिले।
विज्ञापन

नीलिमा चौहान, अधिवक्ता
सरकार खाद्य पदार्थों एवं रसोई गैस की महंगाई पर नियंत्रण करे। ताकि रसोई का बजट न बिगड़े। महंगाई को नियंत्रित करने के लिए प्रयास किए जाएं।
ऊषा जैन, गृहिणी
जिले को मिलें सुविधाएं
जिले को रेल बजट से तमाम उम्मीदें हैं। पिछले बजट में जिले को एटा-कासगंज रेलवे लाइन की सौगात मिली थी। इस बजट से परिवहन के आगे बढने की आस है।
नितिन चंद्रेश शर्मा, अधिवक्ता
रेल परिवहन को लेकर जिला हमेशा उपेक्षित रहा है। इस बजट में जिले की रेल सुविधाओं मेें इजाफा किया जाए। साथ ही रोजगार को लेकर पहल की जाए।
डा. मनोज भारद्वाज, चिकित्सक
खेती को मिले लाभ
किसानों को फसल का सही दाम मिले। बजट में इसका प्रावधान किया जाएगा। किसान को अच्छे भाव दिलाने के लिए सरकार पहल करे।
शिशुपाल सिंह, किसान
किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार को आम बजट मेें पहल करनी चाहिए। ताकि किसानों की परेशानियां कम हो सकें। किसान भी अच्छा जीवन व्यतीत कर सकें।
अरविंद कुमार, किसान
आम आदमी को मिलेगी राहत
बजट आम आदमी के लिए सुखद होगा। आगामी चुनावों के चलते भी सरकार रियायतें देकर वित्तीय प्रतिबंधों की भरपाई करेगी। ताकि आम आदमी को राहत मिल सके।
प्रणय आमौरिया, सीए
सरकार का पहला बजट आर्थिक चुनौतियों को दूर करने वाला होगा। आयकर छूट बढ़ने की उम्मीद है। वहीं जीएसटी को सरलीकृत किया जा सकता है। महिलाओं को भी सरकार राहत दे सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुन्नेश जैन, अधिवक्ता, टैक्सेशन बार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed