फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   polithin,

चार दिन चलाया अभियान, अब नहीं दे रहे ध्यान

Mon, 22 Jul 2019 11:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
polithin,
2एमएनपी-13-नगर के कचहरी रोड पर पॉलिथीन में ग्राहक को फल देता फल विक्रेता - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। शासन ने सख्ती की तो अफसरों ने जिलेभर में पॉलिथीन के खिलाफ खूब अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान दुकानदारों से जुर्माना वसूला गया। शासन के ढिलाई बरतते ही अफसर भी हाथ पर हाथ रखकर बैठ गए। अब जिलेभर में प्रतिबंधित पॉलिथीन का खुलेआम इस्तेमाल हो रहा है।
विज्ञापन

पॉलिथीन स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए हानिकारण है। इसीलिए प्रदेश सरकार ने पॉलिथीन का इस्तेमाल प्रतिबंधित कर दिया है। शासन से फरमान जारी हुआ तो जिले के हुकमरान भी पॉलिथीन के इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए सड़क पर उतार आए।
विज्ञापन

चार दिन की सख्ती के बाद अब अफसर सुस्त हो गए हैं। अफसरों की सुस्ती का फायदा कारोबारी उठा रहे हैं। मौजूदा समय में जिले में पॉलिथीन का इस्तेमासल धड़ल्ले से हो रहा है। पर्यावरण और स्वास्थ्य की दृष्टि से प्लास्टिक और थर्माकोल के गिलास सहित अन्य समान की बिक्री भी जिलेभर में खुलेआम हो रही है। शुरुआत में सख्ती हुई तो इनकी बिक्री भी बंद हो गई, लेकिन अब फिर से यह चलन में आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed