फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   politcal, police, thifting

व्यापारियों ने पुलिस को दी चेतावनी, घटना का खुलासा नहीं किया तो होगा आंदोलन

Wed, 13 Nov 2019 11:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
politcal, police, thifting
13एमएनपी-30-घिरोर में व्यापारियों के साथ वार्ता करते व्यापारी नेता - फोटो : MAINPURI
घिरोर। सराफ की दुकान से लाखों की चोरी के मामले में खुलासा न होने से व्यापारियों में आक्रोश है। बुधवार को बैठक करके वैश्य एकता परिषद, व्यापार मंडल और सराफा एसोसिएशन ने संयुक्त रूप से 19 नवंबर तक का समय खुलासे के लिए दिया है। चेतावनी दी कि इस अवधि में अगर खुलासा नहीं होता तो वह धरना प्रदर्शन करने पर बाध्य होंगे।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र में नौ नवंबर को निखिल अग्रवाल की सराफा की दुकान से लाखों के नकदी व जेवर चोरी कर लिए थे। पांच दिन बाद भी पुलिस अभी तक वारदात का खुलासा नहीं कर सकी है। इससे व्यापारियों में आक्रोश है। व्यापारियों का कहना है कि पुलिस ने जिस व्यक्ति को संदेह के आधार पर पकड़ा उसे छोड़ दिया उसने दो व्यक्तियों के नाम भी बताए थे। पुलिस ने उनको भी नहीं पकड़ा। वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमंत गुप्ता ने पीड़ित व्यापारी से बातचीत करने के साथ ही घटनास्थल को भी देखा। उन्होंने पुलिस प्रशासन को 19 नवंबर तक की चेतावनी दी अगर पुलिस तय समय में खुलासा नहीं करती तो वैश्य एकता परिषद व व्यापार मंडल, सराफा एसोसिएशन धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। निर्णय लिए जाने के समय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय महासचिव बीनू बंसल, जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता, सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष रूप किशोर वर्मा, अनिल गुप्ता, प्रदीप वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष, शिव कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed