{"_id":"f12fbd94d796f44e929b0f29987080b4","slug":"polio-hindi-news-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"एत्मादपुर में पुलिस ने पिलवाई पोलियो की खुराक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एत्मादपुर में पुलिस ने पिलवाई पोलियो की खुराक
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
Updated Fri, 26 Feb 2016 02:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश को पोलियो मुक्त बनाने के प्रयास में समाज के कुछ लोग बाधा बन रहे हैं। पल्स पोलियो अभियान के दौरान नगर के मोहल्ला शुर्तवान और शेखान में लोगों ने खुराक पिलवाने से इनकार करते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम को लौटा दिया था। इसके बाद गुुरुवार को टीम पुलिस बल के साथ मोहल्लों में पहुंची और बच्चों को खुराक पिलवाई।
बता दें कि नगर के मोहल्ला शुर्तवान और शेखान में पल्स पोलियो अभियान के दौरान दर्जन भर से अधिक बच्चों को उनके अभिभावकों ने दवा पिलवाने से इनकार कर दिया था। टीम ने इसकी जानकारी सीएचसी प्रभारी डा. सूर्यप्रकाश को दी। उन्होंने एसडीएम पीडी गुप्ता से बात की और गुरुवार को पुलिस बल के साथ मोहल्लों में पहुंच गए। वहां सपा नगर अध्यक्ष मुस्लिम ठेकेदार और सभासद मुफीद खां ने मोहल्ले के लोगों को समझा-बुझाकर बच्चों को दवा पिलवाने पर राजी कर लिया। सीएचसी प्रभारी ने बताया कि 15 बच्चे ऐसे थे जो काफी समय से दवा नहीं पी रहे थे। पिछली बार तहसीलदार की मदद से बच्चों ने खुराक पी थी। इस बार 15 में 11 बच्चों को दवा पिलाई गई। चार बच्चे घर नहीं मिले। उन्हें बाद में दवा पिलवाई जाएगी। स्वास्थ्य टीम ने लोगों को खुराक पिलाने के फायदों के बारे में बताया। इस दौरान डा. एके वर्मा, सुनील, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी कंचन माला आदि मौजूद रहीं।