फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police's efforts to ensure everyone remains safe and live without fear

Agra News: पुलिस का प्रयास सभी रहें सुरक्षित, बिना भय के करें जीवन यापन

Mon, 04 Dec 2023 12:16 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 04 Dec 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Police's efforts to ensure everyone remains safe and live without fear
कासगंज। ऑपरेशन जागृति के तहत सोरोंजी थाना क्षेत्र के कादरवाड़ी, सदर कोतवाली क्षेत्र के नगला समस, ग्राम ढोलना तथा अमांपुर थाना क्षेत्र के जाटऊ एवं सेवका गांव सहित अन्य ग्रामीणांचल में चौपाल आयोजित की गई। इन चौपालों में बालिकाओं, महिलाओं व आमजनों को उनके अधिकारों और कानूनों के बारे में बताया गया। सोरोंजी के कादरवाड़ी में सीओ सदर अजीत चौहान ने कहा कि शासन और पुलिस की प्राथमिकता है, कि सभी सुरक्षित रहें। बिना भय के अपने जीवन का यापन करें। महिलाओं और बालिकाओं का सम्मान सुरक्षित रह सके। पुलिस पूरी तरह से महिलाओं और बालिकाओं और आमजन की सुरक्षा के लिए तत्पर है। उन्होंने कहा कि किसी तरह की परेशानी होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। जिससे समस्या का तत्काल समाधान हो। उन्होंने झूठी शिकायतों के बारे में भी बताया और लोगों से अपील की कि झूठी शिकायतें न की जाएं। महिलाओं और बालिकाओं को महिला कानूनों के बारे में जानकारी दी गई। महिला कल्याण अधिकारी रितु यादव ने कहा कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर है। उन्होंने बताया कि महिला सुरक्षा से संबंधित कई हेल्पलाइन संचालित हैं। महिलाओं के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं शासन ने संचालित की हैं। जिसमें मुख्यमंत्री बालसेवा योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन आदि की योजनाएं हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं अपने अधिकारों के लिए जागरूक हों वहीं समाज में सुरक्षित तरीके से जीवन यापन करेंं। यदि कोई आपराधिक घटना होती है तो तत्काल बिना डरे इस जानकारी समय से पुलिस को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed