{"_id":"68368af71c3fa66c05092534","slug":"policemen-were-busy-treating-the-sick-soldier-woodcutters-got-the-green-trees-cut-2025-05-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra: पुलिसकर्मी बीमार सिपाही के इलाज में जुटे रहे, लकड़हारे कटवा ले गए हरे पेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: पुलिसकर्मी बीमार सिपाही के इलाज में जुटे रहे, लकड़हारे कटवा ले गए हरे पेड़
Wed, 28 May 2025 09:33 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 28 May 2025 09:33 AM IST
सार
पुलिस बीमारी सिपाही के इलाज में जुटी थी, तो वहीं मौके का फायदा उठाकर लकड़हारों ने गौहरपुर गांव के पास खेत की मेड़ पर खड़े पेड़ों को आनन-फानन में काट दिया। इतनी ही नहीं आरोपी लकड़ियां भी उठा ले गए।
विज्ञापन
agra police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के कुर्राचित्तरपुर में पुलिस चौकी के पुलिसकर्मियों को व्यस्त देख लकड़हारों ने गौहरपुर गांव के पास खेत की मेड़ पर खड़े पेड़ों को आनन-फानन में काट दिया। ट्रॉली में भरकर लकड़ियां भी उठा ले गए। पेड़ कटान का वीडियो भी वायरल हो गया।
विज्ञापन
Trending Videos
क्षेत्र में गौहरपुर गांव के पास खारी नदी के बीहड़ में कुर्राचित्तरपुर के दो किसानों के खेतों के बीच मेड़ पर नीम सहित कई पेड़ थे, जिन्हें लकड़हारों को बेच दिया गया था। शुक्रवार की सुबह इन पेड़ों की कटाई शुरू की गई। पहले शाखाओं को काटा गया। इसके बाद काम बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को कुर्राचित्तरपुर पुलिस चौकी पर तैनात एक सिपाही की तबीयत खराब हो गई थी। चौकी व थाने के पुलिसकर्मी उनका इलाज कराने में व्यस्त रहे। सिपाही की हालत ज्यादा खराब होने पर आगरा लेकर गए, जहां इलाज के दौरान सिपाही की मौत हो गई। लकड़हारों ने इसका फायदा उठाते हुए कटर मशीन से नीम के सात और कुछ अन्य प्रजाति के पेड़ों को कटवा डाला। ट्रैक्टर-ट्राॅली से लकड़ी भी उठा ले गए। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। इसकी जांच भी वन विभाग ने शुरू कर दी है।
