फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Policemen thrashed businessman with kicks snatched 10 thousand rupees by showing fear of sending him to jail

पुलिस पीटती रही, पत्नी देखती रही: आगरा में व्यापारी से सिपाहियों पर 10 हजार रुपये छीनने का आरोप, दो सस्पेंड

Thu, 23 Mar 2023 08:11 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 23 Mar 2023 08:11 PM IST
सार

पुलिस ने  एक बिल्डिंग मटेरियल कारोबारी को लात-घूसों से जमकर पीटा। आरोप है कि पुलिसवालों ने जेल भेजने का डर दिखाकर 10 हजार रुपए भी वसूल लिए। कारोबारी की पिटाई की यह घटना में सीसीटीवी में कैद हो गई।  
 

विज्ञापन
Policemen thrashed businessman with kicks snatched 10 thousand rupees by showing fear of sending him to jail
पुलिसकर्मियों ने लात-घूसों से पीटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना सदर क्षेत्र में पति से विवाद के बाद पत्नी ने पुलिस बुला ली। यूपी 112 की पीआरवी के सिपाहियों ने महिला के पति को पकड़ लिया। आरोप है कि पकड़ कर ले जाने के विरोध पर पिटाई की और 10 हजार रुपये वसूलने के बाद छोड़ा। मारपीट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बुधवार को वीडियो वायरल हो गया। पुलिस कमिश्नर ने मामले की जांच कराने के बाद बृहस्पतिवार को दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया।

विज्ञापन

ये है मामला 

देवरी रोड स्थित लाखन गार्डन निवासी गौरव अग्रवाल बिल्डिंग मैटेरियल कारोबारी हैं। उन्होंने बताया कि दो-तीन दिन से घर पर पत्नी से झगड़ा चल रहा था। बुधवार को सुबह घर पर पत्नी ज्यादा झगड़ा करने लगी। इसके बाद करीब 8 बजे घर से निकाल दिया। वह देवरी रोड स्थित अपनी बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान के ऑफिस में जाकर सो गए। दोपहर करीब 2 बजे पत्नी पीआरवी पर तैनात दो पुलिसकर्मियों के साथ वहां पर आई।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP Board: जीव विज्ञान की कॉपी जांच रहे गुरू जी चकराए, लिखा था कुछ ऐसा...; नहीं रोक पाएंगे हंसी

विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद हुई घटना 

आरोप है कि दोनों पुलिसकर्मी पीटने लगे। मारपीट की घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। विरोध करने पर जेल भेजने की धमकी देने लगे। थाने जाने की कहकर वो मुझे अपने साथ बाइक पर बैठाकर ले आए। सेमरी के पास ले जाकर उन्होंने बाइक रोक ली। 10 हजार रुपये लेने के बाद छोड़कर चले गए।


ये भी पढ़ें - पति हुए शराबी: शराब की दुकान पर फूटा महिलाओं का गुस्सा, शराबियों को दौड़ाया; ठेके के बैनर में लगाई आग

जांच के आदेश 

एसीपी पूर्वी जोन सोमेंद्र मीणा का कहना है कि सिपाहियों पर मारपीट और रुपये लेकर छोड़ने के आरोप लगे हैं। तेजवीर सिंह और शैलेंद्र दोनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है। जांच के आदेश किए गए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed