{"_id":"636cbb4dd313c15b7c1b82c5","slug":"policemen-put-a-mark-of-honor-on-the-uniform-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: पुलिसकर्मियों ने वर्दी पर लगाया सम्मान सूचक चिन्ह, डीजीपी ने किया था अनावरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: पुलिसकर्मियों ने वर्दी पर लगाया सम्मान सूचक चिन्ह, डीजीपी ने किया था अनावरण
Thu, 10 Nov 2022 02:20 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 10 Nov 2022 02:20 PM IST
सार
प्रतीक चिह्न को डीजीपी से लेकर सिपाही तक अपनी वर्दी पर लगाएंगे। इसे वर्दी की शर्ट की दाहिनी जेब के ऊपर लगाया जाएगा। पुलिस की भाषा में प्रतीक चिह्न को इनसिग्निया कहा जाता है।
विज्ञापन
पुलिस की वर्दी पर लगा सम्मान सूचक चिन्ह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा पुलिस ने पहली बार उत्तर प्रदेश का प्रतीक चिह्न (सम्मान सूचक चिन्ह) वर्दी पर धारण कर लिया है। इसका मंगलवार को डीजीपी डॉ. डीएस चौहान ने अनावरण किया था। उसे पुलिस अधिकारियों और कर्मियों की वर्दी पर लगाया गया। अब आगरा पुलिस ने इसे अपनी वर्दी पर लगाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
प्रतीक चिह्न को डीजीपी से लेकर सिपाही तक अपनी वर्दी पर लगाएंगे। इसे वर्दी की शर्ट की दाहिनी जेब के ऊपर लगाया जाएगा। पुलिस की भाषा में प्रतीक चिह्न को इनसिग्निया कहा जाता है। यूपी पुलिस के प्रतीक चिह्न में पुलिस कलर (नीले व लाल रंग) का उपयोग किया गया है।
विज्ञापन
उसमें अशोक की लाट के नीचे सत्यमेव जयते लिखा है। नीचे उत्तर प्रदेश पुलिस लिखा है। बीच में दो मछलियों की आकृति बनी हैं। अब डीजीपी से लेकर सिपाही तक पुलिस चिह्न को वर्दी में दाहिनी ओर सीने पर नेमप्लेट के ऊपर धारण करेंगे। अभी पुलिस अधिकारी व कर्मी वर्दी में बाजू पर उत्तर प्रदेश शासन का चिह्न धारण करते थे।
विज्ञापन