{"_id":"5e7514418ebc3e76ac0a93f3","slug":"policeman-sexual-abused-the-lady-teacher-in-hotel-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सिपाही ने होटल में शिक्षिका से किया दुष्कर्म, डीजीपी तक पहुंचा मामला, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही ने होटल में शिक्षिका से किया दुष्कर्म, डीजीपी तक पहुंचा मामला, मुकदमा दर्ज
Sat, 21 Mar 2020 12:36 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 21 Mar 2020 12:36 AM IST
सार
डीजीपी से शिकायत के बाद थाना रकाबगंज में मुकदमा दर्ज, ब्लैकमेल करके शोषण का भी आरोप
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना रकाबगंज में मथुरा के सदर थाना में तैनात सिपाही वरुण यादव के खिलाफ दुष्कर्म, अप्राकृतिक कृत्य और एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा एक शिक्षिका ने दर्ज कराया है।
उनका आरोप है कि सिपाही ने प्रेम जाल में फंसाकर दुष्कर्म किया। अब जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने डीजीपी से शिकायत की। इसके बाद मुकदमा दर्ज हुआ।
थाना रकाबगंज क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता के पति की मौत हो चुकी है। उसके स्कूल की एक शिक्षिका ने वरुण यादव को भाई बताकर मिलवाया था। आरोप है कि जनवरी 2018 में वरुण उसे बहाने से ताजगंज क्षेत्र स्थित एक होटल में ले गया, जहां दुष्कर्म किया।

ब्लैकमेल करने का भी आरोप
मोबाइल से फोटो भी खींच लिए। फोटो इंटरनेट पर डालने की धमकी देकर अपने पास बुलाता था। 31 मार्च, 2018 को मथुरा के मंदिर में मांग भर दी। पत्नी बताकर साथ रखा।
फरवरी, 2019 में चाय में दवा मिलाकर गर्भपात करा दिया। पीड़िता ने अप्राकृतिक कृत्य का भी आरोप लगाया है। अब दूसरी युवती से शादी करने की कहकर मारपीट शुरू कर दी। अब पीड़िता मायके में रही है।
आरोप है कि 12 मार्च को रास्ते में पकड़कर पिटाई की। पुलिस से शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो पीड़िता ने डीजीपी से शिकायत की। सीओ सदर विकास जायसवाल ने बताया कि मामले में विवेचना की जा रही है। पीड़िता के बयान दर्ज किए जाएंगे।

सिपाही पेश हुआ
सिपाही शुक्रवार को पत्नी और बच्चे के साथ एडीजी जोन अजय आनंद के समक्ष पेश हुआ। उसने कहा कि उसे फंसाया जा रहा है। वहीं, उसकी पत्नी रोने लगी। कहा कि पति खर्च के लिए रुपये तक नहीं देता है।
पति से परेशान है। सिपाही पूर्व में पीएसी से डायल 112 में तैनात किया गया था। पत्नी को लकवा मार गया था। इसी बीच सिपाही की दोस्ती शिक्षिका से हुई थी।
पति से परेशान है। सिपाही पूर्व में पीएसी से डायल 112 में तैनात किया गया था। पत्नी को लकवा मार गया था। इसी बीच सिपाही की दोस्ती शिक्षिका से हुई थी।