{"_id":"66e0871bd644848f3700ea7f","slug":"policeman-saved-life-of-man-drowning-in-yamuna-in-agra-2024-09-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: यमुना की लहरों से आ रही थी बचाने की आवाज, हेड कांस्टेबल ने कूदकर बचाई जान; जो बताया सुनकर रह गए सन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: यमुना की लहरों से आ रही थी बचाने की आवाज, हेड कांस्टेबल ने कूदकर बचाई जान; जो बताया सुनकर रह गए सन्न
Wed, 11 Sep 2024 12:13 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 11 Sep 2024 12:13 AM IST
सार
यमुना की लहरों से बचाव-बचाव की आवाज आ रही थी। सिपाही ने सुना तो नदी में कूद गया। लहरों से एक युवक को बाहर निकालकर लाया। उसने जो बताया उसे सुनकर सभी लोग सन्न रह गए।
विज्ञापन
डूब रहे रमेश और बचाने वाले हेड कांस्टेबल संजय की फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में मंगलवार को 50 वर्षीय अधेड़ ने बमारी से तंग आकर यमुना में छलांग लगा दी। काफी दूर बहने के बाद भी जब नहीं डूबा, तो उसे भय लगने लगा। उसके अंदर जीवित रहने की इच्चा हुई। वह बचाव-बचाव चिल्लाने लगा। पुलिसकर्मी ने नदी में कूदकर उसकी जान बचाई।
विज्ञापन
घटना दोपहर लगभग 14:30 बजे, दशहरा घाट की है। रमेश, ताजगंज थाना क्षेत्र के घड़ी महावन निकट कुआखेड़ा का रहने वाला है। बीमारी से पीड़ित है। (बीमारी- जिस्म में जलन होती रहती है, रोटी नहीं खाई जाती है)। इलाज ना हो पाने के कारण आत्महत्या करने के लिए रामबाग से यमुना नदी में कूद गया। जब नदी में डूबने लगा तो जीने की इच्छा जाग उठी।
विज्ञापन
इसके बाद बहते हुए दशहरा घाट जल चौकी सुरक्षा (थाना-ताजगंज) के पास यमुना नदी में पहुंचा तो बचाओ-बचाओ चिल्लाने लगा। जल चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल संजय सिंह ने डूबता हुआ देखा तो जान की परवाह न करते हुए यमुना में कूदकर उसकी जान बचा ली।