फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   policeman kicked the tractor driver on the middle road video goes viral in agra

Agra: पुलिसकर्मी ने बीच सड़क पर ट्रैक्टर चालक को मारी लात, घटना का वीडियो वायरल

Mon, 31 Oct 2022 03:16 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 31 Oct 2022 03:16 PM IST
सार

निबोहरा थानाध्यक्ष ने कहा कि ट्रैक्टर चालकों के साथ मारपीट नहीं की गई है। यह वीडियो कब और कहां का है, इसकी जांच की जाएगी। 
 

विज्ञापन
policeman kicked the tractor driver on the middle road video goes viral in agra
पुलिसकर्मी ने ट्रैक्टर चालक को मारी लात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा जिले में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक ट्रैक्टर चालक को पुलिसकर्मी लात मारता दिखाई दे रहा है। मामले में आम आदमी पार्टी (आप) ने मुख्यमंत्री को ट्वीट कर कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया है। वीडियो 41 सेकंड का है। इसमें सड़क पर ट्रैक्टर खड़ा नजर आ रहा है। 

विज्ञापन


एक व्यक्ति से पुलिसकर्मी बात कर रहे हैं। एक पुलिसकर्मी उसे गुस्से में दो बार लात मारता है। धक्का भी देता है। आसपास से लोग दो पहिया वाहन से निकल रहे हैं। एक और पुलिसकर्मी खड़ा हुआ है। पुलिसकर्मियों के पीछे खड़े किसी व्यक्ति ने वीडियो बनाया। यह वीडियो वायरल हो गया है। यह वीडियो थाना निबोहरा पुलिस का बताया गया है। 

विज्ञापन

आम आदमी पार्टी ने किया ट्वीट 

आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ट्वीट किया। इसमें लिखा है कि आगरा पुलिस की शर्मनाक करतूत। लात मारने का ये वीडियो ध्वस्त कानून व्यवस्था की हकीकत बता रहा है। जब कानून के रक्षक ही कानून व्यवस्था तोड़ेंगे तो बेहतर कानून व्यवस्था कैसे होगी?

विज्ञापन
विज्ञापन



 

एक महीने पुराना बताया गया वीडियो 

चर्चा है कि एक महीने पहले निबोहरा पुलिस अवैध खनन से जुड़े वाहनों की धरपकड़ के लिए राजस्थान सीमा पर चेकिंग कर रही थी। तभी कुछ ट्रैक्टर तेज गति से निकले। रोकने का पुलिसकर्मियों ने प्रयास किया। मगर, चालकों ने ट्रैक्टर नहीं रोके। पुलिस ने घेराबंदी कर कुछ को रोक लिया। इस दौरान का ही यह वीडियो बताया जा रहा है। 

थानाध्यक्ष निबोहरा मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि राजस्थान की ओर से अवैध खनन करके आ रहे ट्रैक्टरों को रोका जाता है। कार्रवाई की जाती है। चालकों के साथ कोई मारपीट नहीं की गई। यह वीडियो कब और कहां का है, जांच की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed