फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police will keep tight security 70 sensitive places in Mathura on Eid and Akshaya Tritiya

Eid Al Fitr 2022: मथुरा में ईद और अक्षय तृतीया पर 70 संवेदनशील स्थानों पर रहेगी पुलिस की नजर, 3 जोन व 7 सेक्टरों में बंटा वृंदावन  

Mon, 02 May 2022 10:26 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 02 May 2022 10:26 PM IST
सार

मथुरा में ईद और अक्षय तृतीया के मौके पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर रहेगी। अफसर पूरी तरह नजर बनाए हुए हैं।
 

विज्ञापन
Police will keep tight security 70 sensitive places in Mathura on Eid and Akshaya Tritiya
मथुरा पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में अक्षय तृतीया और ईद को लेकर सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं। ईदगाह पर होने वाली ईद की विशेष नमाज के लिए शहर के 70 संवेदनशील प्वाइंटों पर सुरक्षा रहेगी, वहीं वृंदावन की सुरक्षा तीन जोन और सात सेक्टरों में बांटी गई है। जोन की कमान एएसपी के हाथों में होगी तो सेक्टरों की कमान क्षेत्राधिकारी संभालेंगे। 

विज्ञापन


सोमवार की शाम से सुरक्षाकर्मी अपने-अपने प्वाइंटों पर मुस्तैद हो गए। अक्षय तृतीया पर ठाकुर श्रीबांके बिहारीजी के चरणों के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमडे़गी। इस भीड़ पर पैनी नजर रखने के लिए सुरक्षाकर्मियों को पूरी तरह से सजग और सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा ईद की विशेष नमाज पर भी खुफिया विभाग से लेकर पुलिस-प्रशासन ने पूरी तरह से नजरें टिकी हुई हैं। शांतिपूर्ण अक्षय तृतीया और ईद मनाई जा सके, इसके लिए पुलिस-प्रशासन के अफसर भी पूरी निगाह बनाए हुए हैं।

विज्ञापन

एसपी सिटी शहर की सुरक्षा, ईदगाह के अंदर एसपी सुरक्षा पर जिम्मा

ईदगाह पर ईद की विशेष नमाज के लिए बाहरी सुरक्षा एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश के कंधों पर होगी, जो कि डींगगेट चौकी से हर गतिविधियों पर नजरें बनाए रहेंगे। ईदगाह के अंदरूनी सुरक्षा का जिम्मा एसपी सुरक्षा आनंद कुमार संभालेंगे। दोनों अफसर आपस में भी तालमेल बनाकर पल-पल की जानकारी एक-दूसरे से शेयर भी करते रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह रहेगी शहर की सुरक्षा

- एएसपी-2, क्षेत्राधिकारी-4, इंस्पेक्टर-16, एसआई-40, सिपाही-180, एलआईयू, सादा वर्दी में फोर्स, फायर टेंडर, एक कंपनी पीएसी।


अक्षय तृतीया पर वृंदावन की सुरक्षा

- एएसपी-3, सीओ-8, एसएचओ/इंस्पेक्टर-25, एसआई-63, सिपाही-400, महिला एसआई-12, महिला सिपाही-66, टीआई-1, टीएसआई-10, प्लाटून पीएसी-1।

वृंदावन में नहीं जा सकेंगे वाहन

- एक्सप्रेसवे से आने वाले वाहन पानीगांव के पास पार्किंग तक ही आएंगे।
- छटीकरा की तरफ से आने वाले वाहन मल्टीलेबल पार्किंग तक आ सकेंगे।
- मथुरा की तरफ से जाने वाले वाहन आईटीआई कॉलेज तक ही जा सकेंगे।
- श्रीबांकेबिहारी मंदिर की तरफ कोई भी वाहन नहीं जा सकेगा, पैदल ही जाना पड़ेगा।


माहौल बिगाड़ने वाले से निपटेंगे सख्ती से

ईद की विशेष नमाज और अक्षय तृतीया पर श्रीबांकेबिहारी के चरण दर्शनों को उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मियों ने मोर्चा संभाल लिया है। कोई भी माहौल बिगाड़ते मिला तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा। ऐसे निर्देश कर दिए गए हैं।
- डॉ. गौरव ग्रोवर, एसएसपी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed