फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police will give application letter to take gangster Vijay Goyal on remand in Agra

Agra News: सरगना विजय गोयल को रिमांड पर लेगी पुलिस, कई राज्यों में फैला रखा था नकली दवा सप्लाई का रैकेट

Sun, 23 Jul 2023 11:20 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 23 Jul 2023 11:20 PM IST
सार

आगरा में सरगना विजय गोयल को पुलिस रिमांड पर लेगी। इसने कई राज्यों में नकली दवाओं का रैकेट फैला रखा है। गोयल ने पुलिस से छिपकर कोर्ट में सरेंडर कर दिया था।  

विज्ञापन
Police will give application letter to take gangster Vijay Goyal on remand in Agra
आगरा पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में नकली और नशे की दवाओं के सिंडीकेट के सरगना विजय गोयल ने कोर्ट में समर्पण किया था। पुलिस अब उसे रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। वह अवैध धंधा किसके सहयोग से कर रहा था। किन व्यापारियों और राज्यों में दवाओं की सप्लाई करता था, जैसे तमाम सवाल रिमांड के दौरान पूछे जाएंगे।

विज्ञापन


एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और पुलिस ने आठ जुलाई को बिचपुरी और सिकंदरा क्षेत्र में संचालित नशे की नकली दवाओं की फैक्टरी पर छापा मारा था। एक में नींद की गोलियां तो दूसरी में सिरप मिले थे। मामले में दो मुकदमे में दर्ज किए गए। थाना सिकंदरा में तीन और जगदीशपुरा में चार आरोपियों को नामजद किया गया। सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। सरगना विजय गोयल फरार था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- पति से गद्दारी: मायकेवाले बोले-हत्या करके गायब कर दी लाश; डेढ़ महीने बाद जो दिखा नहीं हुआ यकीन
विज्ञापन
विज्ञापन


नकली दवाओं की सप्लाई अलग-अलग राज्यों के जिलों में हो रही थी। बांग्लादेश तक खेप पहुंचाई जा रही थी। सरगना की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने चार राज्यों में दबिश दी लेकिन वो हाथ नहीं आ सका था। शुक्रवार को उसने एडीजे एनडीपीएस की कोर्ट में समर्पण कर दिया था। अब पुलिस उसे रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि विजय गोयल को रिमांड पर लिया जाएगा। इसके लिए कोर्ट में पुलिस जल्द प्रार्थना-पत्र देगी।

यह भी पढ़ेंः- जिंदगी की जंग हार गया दामाद: महज इस बात पर ससुरालवालों ने जिंदा जला दिया, पत्नी ने भी दिया था साथ; जानें कहानी

पुलिस के सवाल-

  • विजय गोयल कब से नकली दवाओं का कारोबार कर रहा है। उसका सहयोग और कितने लोग दे रहे हैं ?
  • उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश से कच्चा माल मंगवाता था। माल किन लोगों के माध्यम से प्राप्त करता था ?
  • विजय गोयल के एजेंट किन जिलों में हैं? उनके मोबाइल नंबर क्या हैं ?
  • स्थानीय बाजार में दवाओं की सप्लाई कहां-कहां की जाती थी ?
  • नकली दवाओं को बनाने में और कितने लोग शामिल हैं ?
  • विजय गोयल ने अवैध कारोबार से कहां-कहां कितनी संपत्ति खरीदी है ?
  • बांग्लादेश तक दवाओं की सप्लाई होती थी, माल कैसे पहुंचता था ?
  • कच्चा मिला किस माध्यम से आगरा आता था ?
  • उसने पत्नी के नाम से फर्म का पंजीकरण क्यों कराया ?
  • वह दूसरे नामों से कहीं और फर्म तो संचालित नहीं कर रहा ?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed