{"_id":"67357dc2a015c69aed0a840a","slug":"police-will-become-uninvited-guests-at-the-wedding-arriving-without-uniform-and-keeping-an-eye-on-suspects-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: शादी में बिन बुलाए मेहमान बनेगी पुलिस, बिना वर्दी पहुंचकर संदिग्धों पर रखी जाएगी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: शादी में बिन बुलाए मेहमान बनेगी पुलिस, बिना वर्दी पहुंचकर संदिग्धों पर रखी जाएगी नजर
Thu, 14 Nov 2024 10:04 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 14 Nov 2024 10:04 AM IST
सार
शादी-बरातों में होने वाली आपराधिक वारदातों को रोकने के लिए आगरा पुलिस बिन बुलाए महेमान बनकर पहुंचेगी। यहां बिना वर्दी के संदिग्धों पर नजर रखेगी।
विज्ञापन
डीसीपी सिटी सूरज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शादी समारोह और बरात में चोर गिरोह को पकड़ने के लिए पुलिस बिन बुलाए मेहमान की तरह पहुंचेगी। संदिग्ध लोगों और बच्चों पर नजर रखेगी। चीता मोबाइल मैरिज होम के बाहर हूटर से लोगों को सचेत भी करेगी। इसके अलावा मैरिज होम संचालकों के लिए भी सीसीटीवी कैमरों से निगरानी और गार्ड तैनात करने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं, जिससे वारदात रोकी जा सकें।
डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि शादियों का सीजन शुरू हो चुका है। मैरिज होम, होटल से लेकर बरात में चोर गैंग दूल्हा-दुल्हन के परिवार वालों से बैग चोरी करके ले जाते हैं। इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए एक प्लान बनाया गया है। हर थाने में एक टीम बनाई गई है। 3 सिपाही समारोह स्थल पर बिना वर्दी के जाएंगे। वह नजर रखेंगे कि कोई बच्चा गिरोह और अन्य संदिग्ध तो नहीं आया है। उधर, शहर में सभी मैरिज होम संचालक को गार्ड, सीसीटीवी कैमरे लगाने सहित अन्य निर्देश दिए गए हैं।