{"_id":"66f0df344408907c950722e7","slug":"police-was-four-steps-ahead-of-dabangg-kidnapped-young-man-and-demanded-money-2024-09-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: दबंग से चार कदम आगे निकली पुलिस, युवक का अपहरण कर मांगी थी रकम; ऐसे कराया मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: दबंग से चार कदम आगे निकली पुलिस, युवक का अपहरण कर मांगी थी रकम; ऐसे कराया मुक्त
Mon, 23 Sep 2024 08:53 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 23 Sep 2024 08:53 AM IST
सार
आगरा में युवक का अपहरण कर 1.80 लाख मांगे गए। शिकायत मिलने के बाद पुलिस अलर्ट हो गई। पुलिस ने दबंग की घेराबंदी शुरू कर दी, जिसके बाद युवक को छोड़कर आरोपी भाग निकले।
विज्ञापन
agra police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में उधार में लिए 60 हजार रुपये के 3 गुना अधिक वसूलने के लिए दबंगों ने एक युवक का अपहरण कर लिया। 8 घंटे तक 3 गाड़ियों में इधर से उधर घुमाते रहे। युवक के भाई की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाश युवक को भगवान टॉकीज के पास फेंक गए। थाना सदर में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
गढ़ी डाैकी, फतेहाबाद निवासी अमन कुमार निजी फर्म में एकाउंटेंट है। उसने रोहन कपूर और गर्वित से अगस्त में 60 हजार रुपये उधार लिए थे। वह रकम चुका नहीं पाया। रोहन की सुल्तानगंज पुलिया पर मीट की दुकान है। आरोप है कि शनिवार शाम को रोहन ने अमन को दुकान पर बुलाया और यहां पहुंचने पर अपने साथियों के साथ कार में डालकर संजय प्लेस ले गए। इसके बाद परिजन को फोन कर 1.80 लाख रुपये की मांग की। जान से मारने की धमकी देने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपी अमन को लेकर टीडीआई माॅल ले गए। वहां से रात 12 बजे भगवान टाकीज पहुंचने पर कार से धक्का दे दिया। उसका मोबाइल लेकर भाग निकले। पीड़ित की शिकायत पर रोहन कपूर, गर्वित, गजनी और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक सदर का कहना है कि मुकदमा दर्ज है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।