{"_id":"59f9db144f1c1b6d548ba1bd","slug":"police-vigil-on-social-media-during-municipality-election-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनावः सोशल मीडिया पर पुलिस का पहरा, अफवाह फैलाई तो जाओगे जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनावः सोशल मीडिया पर पुलिस का पहरा, अफवाह फैलाई तो जाओगे जेल
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Wed, 01 Nov 2017 08:02 PM IST
विज्ञापन
demo pic
यूपी के निकाय चुनाव में सोशल मीडिया पर एसएमएस, फोटो और वीडियो के जरिये अफवाह या भ्रम फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। निर्वाचन आयोग ने पुलिस और प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि मीडिया सेल को सक्रिय किया जाए और सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखी जाए।
अपर निर्वाचन आयुक्त वेद प्रकाश वर्मा ने बताया कि स्थानीय निकाय चुनाव की आचार संहिता लागू हो चुकी है। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान नागरिकों की ओर से भेजे जाने वाले एसएमएस, मैसेज, वीडियो, फोटो आदि पर विशेष निगरानी की आवश्यकता है।
प्राय: देखा गया कि जनसाधारण तक गलत, भ्रामक और सनसनीखेज सूचनाएं सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल होती हैं। इसकी वजह से कानून व्यवस्था बिगड़ने के हालात पैदा हो जाते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण होने तक मीडिया सेल सक्रिय रहेगा और सोशल मीडिया पर होने वाली हर एक गतिविधि पर नजर रखेगी। कोई भी गलत, भ्रामक और सनसनी फैलाने वाले मैसेज, फोटो, वीडियो आदि मामले में सख्त कार्रवाई होगी।