फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police transported four-year-old girl and 80-year-old to home in agra

मददगार खाकी: रात को चौराहे पर रोती मिली बच्ची को पहुंचाया घर, गुजरात के बुजुर्ग को अपनों से मिलाया

Mon, 12 Oct 2020 12:30 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 12 Oct 2020 12:30 AM IST
सार

  • आगरा की थाना एत्माद्दौला पुलिस ने चार साल की बच्ची और 80 साल के बुजुर्ग को अपनों से मिलवा दिया। परिजनों ने पुलिस का धन्यवाद दिया।

विज्ञापन
Police transported four-year-old girl and 80-year-old to home in agra
परिजन की गोद में बच्ची - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में शनिवार की रात को रामबाग चौराहे पर गश्त के दौरान पुलिस को एक चार साल की बच्ची मिली। वह रोये जा रही थी। ठीक से माता-पिता के बारे में नहीं बता पा रही थी। पुलिसकर्मी उसे थाने ले आए। खाने के लिए टॉफी और बिस्कुट दिए। 

विज्ञापन


बच्ची ने जो आधी-अधूरी जानकारी दी उसके आधार पर परिजनों की खोज की गई। करीब दो घंटे की खोज के बाद आखिर माता-पिता मिल गए। बच्ची सुशील नगर निवासी नेत्रपाल की बेटी थी। पुलिस परिजनों को थाने लाई और बेटी से मिलाया।
विज्ञापन



इससे पूर्व शुक्रवार की रात को रामबाग चौराहे के पास गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों को 80 वर्षीय बुजुर्ग घूमते मिले। उनके कपड़े फटे और काफी गंदे थे। ठीक से बात भी नहीं कर पा रहे थे। थाने में लाकर पुलिसकर्मियों ने उनको खाना खिलाया, कपड़े बदलवाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गुजरात के रहने वाले थे बुजुर्ग

फिर उनसे पूछताछ की गई। उन्होंने अपना नाम जीवाराम पुत्र काला भाई निवासी एसटी नगर, नारियाव, सूरत, गुजरात बताया। बुजुर्ग ने बताया कि कि कुछ दिन पहले घर से दांत लगवाने के लिए निकले थे। एक ट्रेन में बैठे और आगरा में उतर गए। 

काफी पूछताछ के बाद उन्होंने भतीजे करन का मोबाइल नंबर बताया। वह दिल्ली में था। उसने अपने मित्र नौशाद को भेजा। शनिवार को वह बुजुर्ग को बस से दिल्ली ले गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed