फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police teams are raiding in search of absconding accused

Agra News: फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें दे रहीं दबिश

Sun, 07 Jan 2024 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 07 Jan 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Police teams are raiding in search of absconding accused
कासगंज। पांच दिन पूर्व नगला नरपत में पुलिस पार्टी पर हमले के मामले के 12 आरोपी अभी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस खादर सहित अन्य इलाकों में दबिश दे रही है। गांव में सुरक्षा के लिहाज से पुलिसबल की तैनाती बरकरार है। पुलिस लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लोगों से पूछताछ कर रही है, साथ ही गिरफ्तारी के लिए पुलिस सर्विलांस का भी सहारा ले रही है।
विज्ञापन

3 जनवरी की देर सायं सिकंदरपुर वैश्य थाने के तत्कालीन इंस्पेक्टर हरिभान सिंह राठौर गोली लगने से घायल हो गए। आरोपियों ने पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया था। घायल इंस्पेक्टर का उपचार अलीगढ़ के निजी अस्पताल में चल रहा है। इस मामले मे 14 लोगों को नामजद किया गया और 5 अज्ञात घटना में शामिल थे। अभी तक पुलिस 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर सकी है। 12 फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पुलिस के लिए लगातार चुनौती बनी हुई है। बदायूं, फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर के गंगा की खादर के इलाके में आरोपियों की तलाश की जा रही है। क्योंकि जिले की सीमा से गंगा की खादर का इलाका अन्य जिलों की सीमाओं से जुड़ा है। पुलिस कई लोगों को हिरासत में लेकर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों के बारे में पूछताछ कर रही है। पुलिस की कई टीमें गिरफ्तारी की कोशिशों में जुटी हुई हैं। थाना पुलिस के अलावा एसओजी और सर्विलांस टीम सक्रिय है। पटियाली सीओ विजय राणा स्वयं इस मामले में नजर बनाए हुए हैं। तीन जनवरी से ही गांव में कड़ी सुरक्षा है।
विज्ञापन


फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस के प्रयास जारी हैं। गांव में भी सतर्कता के लिहाज से पुलिसबल तैनात है। सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी होगी- अपर्णा रजत कौशिक, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed