फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police team was held hostage and beaten in Agra

UP: आगरा में पुलिस टीम पर हमला...तीन दरोगा और दो सिपाहियों को घर में बंधक बनाकर पीटा, चार आरोपी गिरफ्तार

Mon, 29 Dec 2025 07:21 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Mon, 29 Dec 2025 07:21 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में पुलिस टीम पर हमला करने का दुस्साहसिक मामला सामने आया है। आरोपियों ने पुलिस टीम को घर में बंधक बना लिया। इसके बाद मारपीट की। मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
police team was held hostage and beaten in Agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना मलपुरा के गांव अजीजपुर में रविवार दोपहर नोटिस तामील कराने गए तीन दरोगा और दो सिपाहियों को रिटायर्ड दरोगा ने अपने घर में बंधक बना लिया। उसकी बेटियों ने कमरे में ताला लगा दिया। उसने अपने आरोपी दो बेटों को घर से भगा दिया। इसके बाद टीम से मारपीट शुरू कर दी। पुलिसकर्मियों ने थाना प्रभारी को सूचना दी। फोर्स के साथ पहुंचे प्रभारी निरीक्षक ने पड़ोसियों की मदद से घर में प्रवेश कर टीम को मुक्त कराया। रिटायर्ड दरोगा, उसके बेटे और दो बेटियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


अजीजपुर निवासी श्रीराम आर्य सेवानिवृत्त दरोगा है। वह वर्ष 2022 में मैनपुरी से सेवानिवृत्त हुआ है। उसके बेटों सोनू आर्य और दीपक आर्य के खिलाफ 26 जुलाई को गांव के ही रहने वाले दीपक शर्मा ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि 21 जुलाई की रात को सोनू और दीपक ने उससे और उसके दोस्त अजय से मारपीट की। विरोध पर गाली-गलाैज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


प्राथमिकी दर्ज होने के बाद एसआई कपिल शर्मा ने विवेचना की। मामले में आरोपियों के खिलाफ नोटिस तामील कराने गए मगर हर बार कुछ न कुछ बहाना बनाकर रिटायर्ड दरोगा विवेचक को वापस भेज देता था। रविवार दोपहर को डेढ़ बजे एसआई कपिल शर्मा, एसआई अनीता कश्यप, एसआई सलोनी चाैहान, हेड कांस्टेबल साधना यादव और वीरेश कुमार नोटिस तामील कराने गए थे। आरोप है कि घर पहुंचते ही आरोपियाें का पिता श्रीराम आर्य, बहन ममता, सुमन, सीमा और भाई संजय उत्तेजित हो गए। पुलिस टीम के साथ अभद्रता शुरू कर दी। आरोपियों को घर से भगा दिया और दरवाजे बंद कर पुलिस टीम को बंधक बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पुलिस ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया तो मारपीट की। हंगामा होने पर घर के बाहर भीड़ जुट गई मगर कोई अंदर जाने की हिम्मत नहीं कर पा रहा था। इस पर पुलिसकर्मियों ने प्रभारी निरीक्षक को फोन से सूचना दी। कुछ ही देर में थाने की फोर्स पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी नहीं माने। चाैकी प्रभारी अनिल शर्मा सहित अन्य पुलिसकर्मी पड़ोस के घर से आरोपियों के घर में गए। तब करीब 30 मिनट बाद दरवाजा खुलवाकर पुलिसकर्मियों को मुक्त कराया गया।

 

जान से मारने की दे रहे थे धमकी
मारपीट में एसआई कपिल शर्मा, सलोनी चाैहान और अनीता कश्यप को चोट आई है। आरोपियों ने पुलिसकर्मियों को घर में बंधक बनाने के बाद जिंदा जलाकर मारने की धमकी दी थी। पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। आरोपी श्रीराम आर्य, ममता, सुमन, संजय को गिरफ्तार किया गया है। सीमा की तलाश की जा रही है। वहीं दोनों आरोपी सोनू और दीप भाग गए। उनकी तलाश में भी टीम को लगाया गया है।
 

क्षेत्र के लोगों ने भी कई आरोप लगाए
थाने के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि रिटायर्ड दरोगा के बेटों पर क्षेत्र के लोगों ने भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं। जिस युवक के साथ मारपीट की गई थी, उसका कहना है कि आरोपी उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रहे थे। उसे डर था कि पुलिस सुनवाई नहीं करेगी। जब जांच करने दरोगा गए तो उनके साथ भी अभद्रता की गई। आरोपी सभी से इसी तरह व्यवहार करते थे।

ये भी पढ़ें-UP: सिर पर सब्बल मारा, फिर पेचकस घुसेड़ा...मंदिर के पुजारी का बेरहमी से कत्ल, चारपाई से मिला रहस्यमय पन्ना
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed