{"_id":"6781f9be3f9b79bc2b094b85","slug":"police-suspect-a-close-aide-in-case-of-30-lakhs-stolen-from-a-woman-doctor-s-house-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: महिला चिकित्सक के घर से 30 लाख की चोरी, करीबी पर पुलिस को शक...खंगाले गए सीसीटीवी फुटेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: महिला चिकित्सक के घर से 30 लाख की चोरी, करीबी पर पुलिस को शक...खंगाले गए सीसीटीवी फुटेज
Sat, 11 Jan 2025 10:25 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 11 Jan 2025 10:25 AM IST
सार
आगरा के खेरागढ़ की रहने वाली महिला चिकित्सक के घर से हुई चोरी में किसी करीबी पर ही शक है। महिला चिकित्सक के घर से 30 लाख के जेवर और नकदी चोरी हुई। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है।
विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।
- फोटो : samvad
विस्तार
आगरा के खेरागढ़ में महिला चिकित्सक के घर 30 लाख की चोरी में किसी करीबी का हाथ है। पुलिस इसी शक के आधार पर पड़ताल कर रही है। चोर ने उसी अलमारी के ताले को तोड़ा, जिसमें नकदी और जेवर रखे थे।
नगला उदैया रोड स्थित अलका हॉस्पिटल की संचालिका डाॅ. अलका मित्तल के बंद घर में बुधवार की रात चोरी हुई थी। डाॅ. अलका मित्तल पति और बेटी के साथ मुंबई में आयोजित कॉन्फ्रेंस में शामिल होने गई थीं। मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर चोरी की गई थी। पुलिस को घटना में किसी जानकार पर शक है।
मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर आए चोरों ने किसी दूसरे कमरों को निशाना नहीं बनाया। चोर ड्राइंग रूम में लगी सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी साथ ले गए। एसीपी खेरागढ़ इमरान अहमद के मुताबिक, क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है।