{"_id":"6674526018bd5c8a33006fcb","slug":"police-surprised-to-see-this-method-of-smuggling-ganja-among-boxes-of-cashew-nuts-in-the-container-2024-06-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: कंटेनर में काजू की पेटियों के बीच गांजा, तस्करी के इस तरीके को देख पुलिस हैरान; चालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कंटेनर में काजू की पेटियों के बीच गांजा, तस्करी के इस तरीके को देख पुलिस हैरान; चालक गिरफ्तार
Thu, 20 Jun 2024 09:31 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 20 Jun 2024 09:31 PM IST
सार
मथुरा में काजू की पेटियों के बीच छिपाकर ले जाया जा रहा 61 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है। पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
काजू की पेटियों के बीच गांजा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा के कोसीकलां में काजू की पेटियों के बीच छिपाकर कंटेनर में गांजा ले जाते पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के एक तस्कर को पकड़ लिया। कंटेनर से 61 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया है। ओडिशा से गांजा लेकर मेवात जा रहा था। पकड़े गए गांजा की कीमत 7.50 लाख रुपये आंकी गई है। कंटेनर में पकड़े गई काजू की पेटियों के कोई कागजात नहीं दिखा सका।
विज्ञापन
सीओ आशीष शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार को पुलिस टीम को कोसी-कामर के नए रास्ते पर गश्त के दौरान रजबहा की पुलिया के पास एक कंटेनर खड़ा दिखाई दिया। संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम ने कंटेनर में सो रहे चालक को आवाज लगाई तो पुलिस को देखकर घबराकर खिड़की से कूदकर भागने लगा, जिसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पूछताछ में बताया कि गाड़ी के मालिक के कहने पर यह कंटेनर लेकर आया हूं, जिसमें काजू की पेटियों की आड़ में गांजा भरा है। इस काम को वह गाड़ी मालिक के साथ मिलकर करता है। कंटेनर से 61.100 किलोग्राम गांजा तथा कंटेनर में 720 काजू की पेटियां बरामद की गईं। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम अमजद पुत्र सरफु निवासी खौसपरी थाना नगीना नूहं हरियाणा बताया।
आरोपी काजू के बिल आदि नहीं दिखा सका। वह कागजात मंगा रहा है। पकड़े गए आरोपी ने पुलिस अभिरक्षा में बताया कि वह गांजा को ओडिशा से लाकर मेवात में ले जा रहा था। पुलिस पकड़े गए आरोपी के आपराधिक इतिहास को खंगालने के लिए आसपास के थाना क्षेत्रों से जानकारी जुटाने में लगी है।
बढ़ती जा रही है गांजा तस्करी, ओडिशा से जुड़े तार
गांजा की तस्करी ओडिशा से हो रही है। सस्ती दर पर खरीदा गया गांजा लाया जाता है। इसको तस्कर छिपाकर लाते हैं। राजमार्ग के रास्ते होने के कारण तस्कर निकलने की कोशिश करते हैं। गांजा की मांग दिल्ली एनसीआर, मेवात, हरियाणा में अधिक हो रही है। पहले भी गांजा की तस्करी पकड़ी जा चुकी है।
गांजा की तस्करी ओडिशा से हो रही है। सस्ती दर पर खरीदा गया गांजा लाया जाता है। इसको तस्कर छिपाकर लाते हैं। राजमार्ग के रास्ते होने के कारण तस्कर निकलने की कोशिश करते हैं। गांजा की मांग दिल्ली एनसीआर, मेवात, हरियाणा में अधिक हो रही है। पहले भी गांजा की तस्करी पकड़ी जा चुकी है।