फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police succeeded in finding 58 missing history sheeter criminals

Agra News: 58 लापता हिस्ट्री शीटर अपराधियों को खोजने में पुलिस रही कामयाब

Tue, 19 Mar 2024 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 19 Mar 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Police succeeded in finding 58 missing history sheeter criminals
कासगंज। लोकसभा चुनावों को लेकर पुलिस एक-एक अपराधी पर पैनी नजर बनाए हुए है। जिले में 998 में पंजीकृत हिस्ट्री शीटर अपराधियों का सत्यापन अभियान चलाया गया। जिले के सभी थानों के 20 कांस्टेबल एवं हैड कांस्टेबल के माध्यम से सत्यापन किया गया। इस सत्यापन में 91 लापता हिस्ट्री शीटर अराधियों में से 58 अपराधियों के बारे में पुलिस ने पता लगाया है।
विज्ञापन

एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने जानकारी देते हुए बताया कि लोक सभा निर्वाचन को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस लगातार हिस्ट्री शीटर अपराधियों, वांछित अपराधियों के विरुद्ध अभियान चला रही है। हिस्ट्री शीटर अपराधियों का सत्यापन कराया गया। जिसमें लापता हिस्ट्री शीटर अपराधियों में से 58 हिस्ट्री शीटर ऐसे पाए गए हैं जो पड़ोसी राज्य दिल्ली, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश एवं आस पास के जिलों में रह रहे हैं। उन्होंने जिला छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि अभी और लापता हिस्ट्री शीटर अपराधियों का सत्यापन कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अपराधियों की गतिविधियों पर बारीकी से नजर रखी जाए। उनके आवागमन के साधनों, वर्तमान में अपराध में संलिप्तता एवं वर्तमान मोबाइल नंबर की जानकारी जुटाई जा रही है। सर्विलांस की मदद से उनकी निगरानी भी हो रही है। अपराधियों पर नियंत्रण करने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed