फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police Sub Inspectors Absent on Crucial Duty DCP Takes Strict Action

UP: ट्रैफिक ड्यूटी छोड़ फुर्र हुए तीन दरोगा...अचानक पहुंच गए डीसीपी, तीनों ही कर दिए गए निलंबित

Wed, 10 Sep 2025 09:25 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 10 Sep 2025 09:25 AM IST
सार

आगरा के थाना न्यू आगरा से भगवान टाॅकीज चाैराहे पर तीन दरोगा की ड्यूटी लगाई गई। तीनों ही ड्यूटी पर नहीं पहुंचे, जिसके बाद डीसीपी ने लापरवाही सामने आने पर इनको निलंबित कर दिया है। 

विज्ञापन
Police Sub Inspectors Absent on Crucial Duty DCP Takes Strict Action
डीसीपी सोनम कुमार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के भगवान टाॅकीज चाैराहे पर ट्रैफिक ड्यूटी में तैनात किए थाना न्यू आगरा के तीन दरोगा नहीं पहुंचे। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने निरीक्षण किया तो लापरवाही सामने आ गई। इस पर तीनों को निलंबित कर दिया गया। उनसे स्पष्टीकरण देने के लिए भी कहा गया है। मेट्रो के निर्माण कार्य और यमुना किनारा पर बाढ़ का पानी भरने की वजह से उनकी ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन



 
Trending Videos

डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि पुलिस आयुक्त ने यातायात पुलिस के साथ ही थाने के पुलिसकर्मियों को भी चाैराहों पर यातायात संचालन की जिम्मेदारी दी है। इसकी हकीकत जानने के लिए मंगलवार सुबह 11 बजे वह गाड़ी से निकले थे। एमजी रोड के चाैराहों को चेक किया गया। इसके बाद भगवान टाॅकीज पर पहुंचे, जहां पर जाम लगा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना पुलिस की ओर से तीन दरोगाओं की भी ड्यूटी थी। लेकिन वह माैके पर नहीं मिले। लापरवाही सामने आने के बाद रिपोर्ट दी गई। बाद में एसआई विवेक यादव, धर्मेंद्र वर्मा और गाैरव तेवतिया को निलंबित कर दिया। वहीं एमजी रोड पर अवैध रूप से चल रहे 2 हाइड्रा, 1 डंपर, 1 ट्रक और 1 मिक्सर मशीन को सीज कर दिया गया। यातायात नियमों के उल्लंघन पर 2544 के चालान और 35 को सीज किया गया।
विज्ञापन

अवैध पार्किंग में खड़े वाहनों के फोटो भेजें, होगी कार्रवाई
पुलिस आयुक्त ने निर्देश दिए हैं कि चाैराहों पर अनुभवी पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाए। अधिक यातायात वाले स्थान चिह्नित किए जाएं। इन पर बैरिकेडिंग की जाए। अस्थायी डिवाइडर बनें। संकरे मार्ग पर यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। वहीं अपील की गई है कि लोग बड़े वाहन के बजाय दो पहिया वाहन से निकलें। लोग पुलिस को अपने सुझाव भी दे सकते हैं। बसई मंडी, ताज व्यू, फूल सैय्यद, पीडब्ल्यूडी, साईं का तकिया, एसबीआई, कलेक्ट्रेट, सुभाष पार्क और जीवनी मंडी चाैराहा पर अवैध तरीके से खड़े वाहनों के फोटो पुलिस के एक्स हैंडल और फेसबुक पेज पर पोस्ट कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed