फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police showed less recovered money complaint to Police Commissioner

UP: दुल्हन के पिता का शादी से चोरी हुआ बैग, पुलिस ने बरामद तो किया...पर कर दी ऐसी हरकत; उड़े परिजनों के होश

Mon, 24 Feb 2025 09:17 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 24 Feb 2025 09:17 AM IST
सार

शादी समारोह से दुल्हन के पिता का बैग चोरी हो गया। पुलिस ने नाबालिग चोर को पकड़कर बैग को बरामद कर लिया। इस बैग को खोलकर परिजनों ने जब देखा तो उनके होश उड़ गए। परिजनों ने पुलिस आयुक्त से शिकायत की है कि बैग में जितनी रकम होनी चाहिए, उससे कहीं ज्यादा कम है 

 

विज्ञापन
Police showed less recovered money complaint to Police Commissioner
बराती, दुल्हन (सांकेतिक फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के जगदीशपुरा क्षेत्र में एक मैरिज होम से चोर दुल्हन के पिता का बैग लेकर भाग गया। लोगों ने पीछा कर एक नाबालिग को पकड़ा। बाद में पुलिस ने बैग बरामद किया। आरोप है कि पुलिस ने बरामदगी में 14,402 रुपये दिखाए जबकि बैग में जेवरात के साथ लाखों रुपये थे। पीड़ित ने पुलिस आयुक्त से शिकायत की है।
विज्ञापन


 
Trending Videos

लोहामंडी थाना क्षेत्र के गोकुलपुरा निवासी हेमेंद्र दत्त ने पुलिस आयुक्त जे.रविन्दर गौड से शिकायत की है। बताया कि सिकंदरा बोदला रोड स्थित एक मैरिज होम में 18 फरवरी को उनकी पुत्री रिचा की शादी थी। बेटी के कन्यादान में आए 171 लिफाफे और 75 हजार नकदी उनके बैग में रखी थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रात में फेरे होने से पहले बैग उनके पास रखा था। इस दौरान एक युवक बैग लेकर भाग गया। उन्होंने शोर मचाया। लोगों ने पीछा कर एक नाबालिग को पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बैग बरामद किया। आरोप है कि पुलिस ने बरामदगी कम दिखाई है। पुलिस आयुक्त ने एसीपी लोहामंडी को जांच के निर्देश दिए हैं।
 
विज्ञापन

जगदीशपुरा थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के कब्जे से बैग और खाली लिफाफे बरामद हुए थे। तलाशी लेने पर जूतों से 14,402 रुपये बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने बाकी के रुपये कोट की जेब में रख लिए थे। कोई पहचान नहीं सके इसके लिए कोट उतारकर ऑटो में रख दिया। पुलिस और लोगों ने जब उसे पकड़ा तो चालक ऑटो लेकर भाग गया। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed