फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police should effectively control incidents of vehicle theft

Agra News: वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण करे पुलिस

Wed, 13 Dec 2023 12:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 13 Dec 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Police should effectively control incidents of vehicle theft
कासगंज। अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ ने पुलिस ऑफिस के सभागार में मंगलवार की देर सायं अपराध समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने वाहन चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश जिला पुलिस को दिए। उन्होंने कहा कि वाहन चोरी की घटनाओं में अंतर जनपदीय गिरोह सक्रिय हैं। इन गिरोह का भंडाफोड़ करने के लिए सभी थाना प्रभारी प्राथमिकता से जुटें।अपर पुलिस महानिदेशक ने गहनता से अपराधों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि महिला अपराधों के मामलों में पुलिस तत्परता और सक्रियता से कार्य करे। अपराधियों की गिरफ्तारी समय से सुनिश्चित हो। सजा दिलाए जाने तक पुलिस की सक्रियता महिला मामलों में बनी रहे। उन्होंने गोकशी, लूट की घटनाओं के संबंध में कहा कि इन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस गश्त सक्रियता के साथ करे। उन्होंने कहा कि सर्द मौसम में चोरी आदि की वारदातें बढ़ जाती हैं। इन वारदातों को गश्त के माध्यम से रोका जा सकता है। इसके लिए बाजारों और बस्तियों में प्रभावी रूप से गश्त किया जाए। टॉप-10 अपराधियों की निगरानी लगातार जारी रहे। मेला मार्गशीर्ष की सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में उन्होंने कहा कि मेला मार्गशीर्ष में सुरक्षा के प्रबंध मजबूत बनाए जाएं। वॉच टॉवर से निरंतर निगरानी हो। सीसीटीवी से भी प्रभावी निगरानी की जाए। अपराध समीक्षा बैठक के दौरान डीआईजी शलभ माथुर, एसपी सौरभ दीक्षित, एएसपी जितेंद्र दुबे, सीओ सिटी अजीत चौहान, सीओ पटियाली दीप कुमार पंत व सभी थानों के थाना प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed