फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police sent the accused to jail, in search of absconding accused

पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल, फरार आरोपी की तलाश में दविश

Thu, 16 Jun 2022 11:04 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 11:04 PM IST
विज्ञापन
Police sent the accused to jail, in search of absconding accused
कासगंज। सोशल मीडिया के सहारे शहर में बवाल कराने की साजिश में शामिल आरोपी शादाब कुरैशी को पुलिस ने जेल भेज दिया है। वहीं फरार एक अन्य नामजद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दविश दे रही है। भाजपा की प्रवक्ता रही नूपुर शर्मा की पैगंबर हजरत मोहम्मद के संबंध में की गई कथित विवादित टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया के सहारे बवाल कराने की साजिश रची गई थी। इस साजिश के मास्टर माइंड वर्ल्ड कंप्यूटर के ग्रुप एडमिन को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

इस साजिश में शामिल शादाब कुरैशी निवासी मनिहारन चौक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है। इस मामले में नामजद तीसरा आरोपी इस्माइलपुर रोड निवासी माजिद फरार है। पुलिस की चार टीमें उसकी तलाश में जुटी हुई हैं। पुलिस ने कई संभावित ठिकानों पर उसकी तलाश में दविश दी हैं। सीओ डीके पंत ने बताया कि पुलिस ने शादाब को जेल भेज दिया है। जबकि माजिद की गिरफ्तारी के लगातार प्रयास किए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed