{"_id":"5b82d51c42c7924658644329","slug":"police-sent-girl-and-youth-to-jail-for-acid-attack","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सहेली के हाथ पर मिले निशान ने खोला तेजाबी हमले का राज, सामने आई यह वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहेली के हाथ पर मिले निशान ने खोला तेजाबी हमले का राज, सामने आई यह वजह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Mon, 27 Aug 2018 09:36 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद के थाना दक्षिण क्षेत्र में किशोरी दीक्षा पर तेजाब डालने की घटना में रविवार को नया मोड़ आ गया। घायल किशोरी व मकान मालिक की बेटी पूनम के बीच गहरी दोस्ती थी, लेकिन डेढ़ माह से दोनों में बातचीत बंद हो गई थी। इस पर दीक्षा को सबक सिखाने के लिए पूनम ने ज्वलनशील पदार्थ फेंकने की योजना बनाई।
विज्ञापन
वहीं दीक्षा को परेशान करने वाला भीमनगर का युवक तेजाब फेंकने की धमकी दे गया था, इसलिए पूनम ने युवक की धमकी को बचाव का रास्ता बना लिया। पुलिस ने रविवार को घटना का खुलासा करते हुए धमकाने वाले युवक व पूनम को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन
करबला गली नंबर नौ निवासी किशोरी दीक्षा को 22 अगस्त की रात तेजाब डालाने के मामले में उसके पिता ने थाना दक्षिण में भीमनगर निवासी युवक अभिषेक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घायल किशोरी की हालत गंभीर होने के कारण आगरा रेफर किया था।
विज्ञापन
ऐसे हुआ खुलासा
एसएसपी सचिंद्र पटेल, एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह, सीओ सिटी डा.अरुण कुमार ने जांच की थी। मकान मालिक की बेटी पूनम व झुलसी किशोरी दीक्षा की बड़ी बहन को हिरासत में लेकर पूछताछ की। घायल किशोरी की बड़ी बहन राधा ने पुलिस को बताया कि पूनम व दीक्षा में दोस्ती थी, लेकिन दोनों में झगड़ा हो गया था। डेढ़ माह से बोलचाल बंद थी।
एसपी सिटी राजेश कुमार के अनुसार पूनम को मालुम था कि भीम नगर का युवक अभिषेक भी दीक्षा से खुन्नस खाए हुए है। इसलिए पूनम ने अभिषेक से दीक्षा को तेजाब फेंक कर चेहरा बिगाड़ने की धमकी दिलाई थी। दीक्षा अक्सर छत पर ही सोती थी, लेकिन पूनम 22 अगस्त की रात को छत पर सोने गई थी।
मौका देख उसने ही दीक्षा पर ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया। दीक्षा के चीखने पर पूनम ने ही शोर मचाया कि अभिषेक तेजाब फेंक कर भाग गया है। पूनम ने भी अपनी बांह जली हुई दिखाई थी।
पुलिस को यहीं से शक हुआ कि पूनम की बांह पर जले का निशान संदिग्ध है। एसपी सिटी ने बताया कि किशोरी को जलाने के मामले में पूनम (19 वर्ष) और अभिषेक (18 वर्ष) दोनों आरोपी हैं। दोनों को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है।