फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police sent accused to jail for sought extortion from drug dealers in agra

आगरा: किराये पर बाउंसर लेकर आया युवक, दवा व्यापारी से मांगी 50 हजार की रंगदारी, पुलिस ने भेजा जेल

Fri, 07 Jan 2022 09:51 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 07 Jan 2022 09:51 PM IST
सार

आरोपी युवक ने खुद को भारतीय मजदूर संघ का अध्यक्ष बताकर दवा व्यापारी को शक्तिवर्धक दवाएं बेचने के मामले में जेल भिजवाने की धमकी दी। व्यापारी ने पुलिस बुलाकर आरोपी को गिरफ्तार करा दिया। 

विज्ञापन
police sent accused to jail for sought extortion from drug dealers in agra
आरोपी अमित चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के दयालबाग में दवा फर्म के मालिक से एक युवक ने 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगी। युवक ने खुद को भारतीय मजदूर संघ का अध्यक्ष बताया और दस हजार रुपये महीने देने के लिए भी धमकाया। रुपये नहीं देने पर शक्तिवर्धक दवाएं बेचने के आरोप में पुलिस से पकड़वा कर जेल भेजने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन

वासु अग्रवाल अनुपम डिफोडिल्स, दयालबाग के रहने वाले हैं। उनका त्वचा और नेत्र की दवाओं की ट्रेडिंग का कारोबार है। उनका कार्यालय पुष्पांजलि सीजंस के पास है। गुरुवार शाम को उनके पास एक युवक आया। उसने कहा कि बाहर कार में साहब हैं। वो बुला रहे हैं। वासु अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि बिना नंबर की सफारी में आगे की सीट पर एक युवक बैठा था। उसके साथ चार बाउंसर भी थे। कार में बैठे युवक ने अपना नाम अमित चौधरी बताया। 
विज्ञापन

व्यापारी को दी जेल भिजवाने की धमकी
युवक ने कहा कि वो भारतीय मजदूर संघ का अध्यक्ष है। इसके बाद धमकाने लगा कि उनकी फर्म में शक्तिवर्धक दवाओं का व्यापार होता है। लोगों से ठगी की जाती है। वह पुलिस से कहकर जेल भिजवा देगा। अगर, बचना चाहते हो तो 50 हजार रुपये दे दो। दस हजार रुपये महीना की भी मांग की। युवक की धमकी से वासु अग्रवाल डरे नहीं। उन्होंने युवक से सवाल जवाब करने शुरू कर दिए। इसके बाद पुलिस को बुला लिया। पुलिस युवक को पकड़कर थाना न्यू आगरा ले आई। उससे पूछताछ की।

विज्ञापन
विज्ञापन

किराये पर लेकर आया चालक और बाउंसर
थानाध्यक्ष न्यू आगरा अरविंद कुमार निर्वाल ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि अमित चौधरी रुनकता का रहने वाला है। वह 600 रुपये में चालक और 800-800 रुपये में चार बाउंसर किराये पर लेकर आया था। आरोपी अमित चौधरी इसी तरह लोगों से ठगी करता है। कभी खुद को फूड इंस्पेक्टर तो कभी मजदूर संघ का पदाधिकारी बताता है। दवा व्यापारी की तहरीर पर पुलिस ने चौथ मांगने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया। शुक्रवार को आरोपी कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। उसकी कार से लाल बत्ती भी मिली। 

डॉक्टर के साथ की थी तीन लाख की धोखाधड़ी
थाना प्रभारी ने बताया कि अमित चौधरी ताजगंज क्षेत्र में डॉक्टर आचमन शर्मा के साथ तीन लाख की धोखाधड़ी कर चुका है। अमित के पकड़े जाने पर उसका आपराधिक इतिहास चेक किया गया। इसमें उसके खिलाफ थाना ताजगंज में मुकदमा दर्ज होने की जानकारी मिली। इस पर पीड़ित से बात की गई। 

उन्होंने बताया कि अमित ने उनसे नौकरी लगवाने के नाम पर तीन लाख रुपये लिए थे। इसके बाद रुपये नहीं दे रहा था। वह काफी समय से उसकी तलाश में लगे थे। थाना ताजगंज पुलिस ने जानकारी पर विधिक कार्रवाई की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed