{"_id":"68ea77eaf399285d990acfa2","slug":"police-seized-cache-of-firecrackers-from-house-in-agra-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: पटाखों का जखीरा और पास में रखा गैस सिलिंडर...घर का दृश्य देखकर पुलिस भी रह गई दंग, दो भाइयों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पटाखों का जखीरा और पास में रखा गैस सिलिंडर...घर का दृश्य देखकर पुलिस भी रह गई दंग, दो भाइयों पर केस दर्ज
Sat, 11 Oct 2025 09:00 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sat, 11 Oct 2025 09:00 PM IST
सार
बगल में कमरे और बरामदे में पटाखे रखे थे। पास ही गैस सिलेंडर रखा था। दोनों भाइयों का कहना था कि लाइसेंस लेने के इंतजार में बैठे थे। उससे पहले पुलिस आ गई। पुलिस ने माल जब्त कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने पकड़ा पटाखों का अवैध गोदाम।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
लाइसेंस मिलने से पहले ही लोगों ने घरों में पटाखों का भंडारण शुरू कर दिया है। सिकंदरा के मोहम्मदपुर के बाद अब दयालबाग में अमर विहार पुलिस चौकी के पास एक घर में पटाखों का जखीरा पकड़ा गया। दो भाइयों ने बिना लाइसेंस के घर की पहली मंजिल के कमरों में पटाखे भर रखे थे। न्यू आगरा पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पटाखे जब्त किए।
एसीपी हरीपर्वत अक्षय महाडीक ने बताया कि बिना लाइसेंस पटाखों का भंडारण करने पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। सिकंदरा में लाइसेंस धारक के पास क्षमता से अधिक पटाखे मिले थे। मगर, न्यू आगरा थाना क्षेत्र में तो बिना लाइसेंस लिए आकाश और अंकुर गर्ग ने घर के कमरों को पटाखे का गोदाम बना दिया था।
भूतल पर चार दुकानें थीं। पहली मंजिल पर दोनों भाई परिवार सहित रहते हैं। बगल में कमरे और बरामदे में पटाखे रखे थे। पास ही गैस सिलेंडर रखा था। दोनों भाइयों का कहना था कि लाइसेंस लेने के इंतजार में बैठे थे। उससे पहले पुलिस आ गई। एसीपी ने कहा कि रिहायशी इलाके में पटाखों को भंडारण करना अपराध है। पुलिस ने दोनों भाइयों को हिरासत में लेकर 800 किलाेग्राम पटाखे जब्त किए। विस्फोटक अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।