{"_id":"69db5d6890106a4aad0f6412","slug":"police-seize-charas-worth-30-lakh-rupee-in-agra-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा में 30 लाख की चरस पकड़ी: फिरोजाबाद से नशे की खेप लेकर आया तस्कर, आसपास के जिलों में करनी थी सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में 30 लाख की चरस पकड़ी: फिरोजाबाद से नशे की खेप लेकर आया तस्कर, आसपास के जिलों में करनी थी सप्लाई
Sun, 12 Apr 2026 02:23 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 12 Apr 2026 02:23 PM IST
सार
आगरा में पुलिस ने नशे की बड़ी खेप पकड़ी है। एक तस्कर को गिरफ्तार करते हुए उससे 11 किलो से अधिक चरस बरामद की है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
पकड़ा गया तस्कर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना ट्रांस यमुना पुलिस ने चरस तस्करी के मामले का खुलासा करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 11 किलो 208 ग्राम चरस बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 30 लाख रुपये आंकी गई है।
पुलिस के अनुसार आरोपी फिरोजाबाद से चरस लाकर आगरा और आसपास के जिलों में सप्लाई करता था। वह यह खेप अपने एक साथी को देने जा रहा था। इससे पहले भी इसी नेटवर्क से जुड़े एक तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार आरोपी फिरोजाबाद से चरस लाकर आगरा और आसपास के जिलों में सप्लाई करता था। वह यह खेप अपने एक साथी को देने जा रहा था। इससे पहले भी इसी नेटवर्क से जुड़े एक तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन