फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police seeks permission from juvenile court for polygraphy test in Navodaya girl case

छात्रा की मौत का मामला: तीन छात्रों का नहीं हुआ पॉलीग्राफी टेस्ट, पुलिस को जाना पड़ा कोर्ट

Wed, 04 Dec 2019 12:02 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 04 Dec 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
Police seeks permission from juvenile court for polygraphy test in Navodaya girl case
जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक के बाहर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के जवाहर नवोदय विद्यालय की छात्रा की कथित हत्या के मामले में पॉलीग्राफी टेस्ट कराने लखनऊ गई पुलिस को बिना जांच के ही लौटना पड़ा। तीन छात्रों के नाबालिग होने के कारण सोमवार को लखनऊ में टेस्ट नहीं हो सका। मंगलवार को भोगांव थाना पुलिस की ओर से किशोर न्यायालय से अनुमति मांगी है। 
विज्ञापन


डीएनए टेस्ट के लिए सोमवार को तीन छात्र और एक शिक्षक के खून का नमूना जिला अस्पताल में लिया गया। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक भोगांव पहुप सिंह तीन छात्र, महिला वॉर्ड और एक पुरुष शिक्षक को पॉलीग्राफी टेस्ट के लिए लखनऊ ले गए। 
विज्ञापन


तीनों छात्र नाबालिग थे, इस कारण किसी का भी पॉलीग्राफी टेस्ट नहीं हो सका। कोर्ट का आदेश न होने पर भोगांव पुलिस को लौटना पड़ा। मंगलवार को भोगांव पुलिस की ओर से किशोर न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर तीनों छात्रों का पॉलीग्राफी टेस्ट कराने की अनुमति मांगी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एसआईटी ने डॉक्टरों के बयान लिए

इधर, मंगलवार दोपहर बाद एसआईटी ने नवोदय विद्यालय पहुंचकर दोबारा निरीक्षण किया। इसके बाद एसआईटी के अध्यक्ष आईजी कानपुर रेंज मोहित अग्रवाल, एसपी अजय कुमार पांडेय, सीओ एसटीएफ श्यामकांत सिंह ने कई लोगों के बयान दर्ज किए। 

पोस्टमार्टम करने वाले पैनल में शामिल डॉक्टरों और सीएमओ को ट्रांजिस्ट हॉस्टल में बुलाया और बयान लिए। डॉक्टरों ने बताया कि उन्होंने पोस्टमार्टम में कोई तथ्य नहीं छोड़ा है। 

चिकित्सक आनंद किशोर, पवन राजपूत और डॉ.  निशिता के बयान भी दर्ज किए। इसके अलावा पंचनामा के गवाह सुशील पांडेय, आशीष पांडेय, श्याम पांडेय, विजय मिश्रा और आशुतोष पाठक को भी बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया था। आशुतोष नहीं आ सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed