फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police searching to murder accused in kasganj

विधायक के रिश्तेदार की हत्या में पांच आरोपियों का नहीं कोई सुराग, गांव में पुलिस-पीएसी का पहरा

Fri, 10 Jan 2020 12:19 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 10 Jan 2020 12:19 AM IST
विज्ञापन
police searching to murder accused in kasganj
गांव कनेसर में पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कासगंज जिले के गांव कनेसर में भाजपा विधायक के रिश्तेदार की हत्या के मामले में पांच आरोपी अब तक गिरफ्तार नहीं किए जा सके हैं। हत्यारों की गिरफ्तारी न होने और दूसरे पक्ष के आक्रोश के चलते गांव में तनाव का माहौल है। तनाव की स्थिति के मद्देनजर गांव में पुलिस-पीएसी बल का पहरा बरकरार है। वहीं पुलिस हत्यारों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन


थाना पटियाली क्षेत्र के गांव कनेसर में पांच जनवरी को बिजली लाइन डालने को लेकर खूनी संघर्ष हो गया था। संघर्ष में अलीगंज के भाजपा विधायक सत्यपाल सिंह राठौर के बड़े भाई के साले राजेश की मौत हो गई थी। 
विज्ञापन


मामले में राजेश के भाई ने ग्राम प्रधान देवेंद्र, दिनेश, उमेश, रंजित, अमन, जितेंद्र के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया। घटना के बाद आरोपी प्रधान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया था। वहीं अन्य सभी पांच आरोपी फरार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस दे रही दबिश

एसपी सुशील घुले ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम भी गठित की है। पुलिस लगातार दबिश दे रहीं हैं, लेकिन हत्यारों का सुराग नहीं लग रहा। वहीं घटना के बाद से गांव में तनाव बरकरार है। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने से मृतक के परिवार में आक्रोश भी है। एहतियातन गांव में पुलिस-पीएसी का पहरा है।

पटियाली कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र गौतम ने बताया कि आरेापियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है। अभी उनका कोई सुराग नहीं लगा है। गांव में पुलिस और पीएसी निरंतर निगरानी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed