फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police searching for hideout of fake note gang henchmen of gang caught several times

यूपी: जाली नोट गैंग के ठिकाने की तलाश में पुलिस, आगरा में कई बार पकड़े गए गिरोह के गुर्गे

Mon, 11 Dec 2023 09:36 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 11 Dec 2023 09:36 AM IST
सार

आगरा में जाली नोट गैंग के ठिकानों की तलाश के साथ ही उनके बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस पता कर रही है कि पूर्व में जेल भेजे गए आरोपियों से तो गैंग के तार नहीं जुड़े हैं।
 

विज्ञापन
Police searching for hideout of fake note gang henchmen of gang caught several times
जाली नोट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संभल के गुन्नौर में पकड़ा गया गैंग आगरा में जाली नोटों को तैयार कर अलग-अलग जिलों में खपाने के लिए लेकर जाता था। गैंग के आगरा के ठिकानों पर छापेमारी के लिए पुलिस टीम को लगाया गया है। पुलिस पता कर रही है कि पूर्व में जेल भेजे गए आरोपियों से तो गैंग के तार नहीं जुड़े हैं।
विज्ञापन


गुन्नौर पुलिस ने शनिवार सुबह नरौरा हाईवे किनारे से 1.31 लाख रुपये की जाली करेंसी के साथ अंतरराज्यीय गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया था। इनमें फिरोजाबाद के थाना रामगढ़ क्षेत्र का सुखवीर उर्फ सोनवीर उर्फ सोनू, हरियाणा का नीरज, बुलंदशहर निवासी राजेंद्र उर्फ राजू, योगेंद्र शर्मा, सचिन, अमरोहा निवासी नरेंद्र और मनोज कुमार हैं।
विज्ञापन

गैंग ने पुलिस की पूछताछ में बताया था कि वह आगरा और फिरोजाबाद में किराया पर कमरा लेते हैं। रंगीन प्रिंटर से सामान्य कागज पर प्रिंट निकालकर नोट तैयार करते हैं। इसके बाद बाजार में खपाने के लिए लेकर जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि नकली नोटों तैयार करने वाला गैंग गुन्नौर में पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ के लिए एक टीम को भेजा जाएगा। गैंग में शामिल अन्य सदस्यों को पकड़ा जाएगा। आगरा में पूर्व में नकली नोट बनाने के मामले में पकड़े गए लोगों से भी पूछताछ की जाएगी। फिरोजाबाद पुलिस से भी जानकारी जुटाई जाएगी।


ये भी पढ़ें -  Mainpuri: महिला की झोलाछाप के इंजेक्शन से मौत, दांत का उपचार लेने पहुंची थी, परिजन ने थाने पर किया हंगामा

स्टांप पेपर से भी छाप रहे थे नोट
सितंबर, 2019 में एसटीएफ ने शहीद नगर के एकता पार्क से स्कैनर और प्रिंटर की मदद से स्टांप पेपर पर 100-100 के जाली नोट छापने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को पकड़ा था। वह किराये पर कमरा लेकर डेढ़ साल से काम कर रहे थे। उनके पास से लैपटॉप, स्कैनर, प्रिंटर आदि सामान मिला था। जो नोट बनाते थे, वह उन्हें शराब के ठेकों और ग्रामीण इलाकों में चलाते थे। असली नोटों के बीच नकली नोट दिए जाते थे। इससे लोग फर्क नहीं कर पाते थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed