{"_id":"6970fea22619100ce607bd72","slug":"police-searched-the-dhabas-on-the-agra-lucknow-expressway-agra-news-c-285-1-sagr1008-105025-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पुलिस ने खंगाले आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे के ढाबे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पुलिस ने खंगाले आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे के ढाबे
विज्ञापन
आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा के पास सर्विस रोड पर बने ढाबों का निरीक्षण करते प्रभारी निर
विज्ञापन
फतेहाबाद। आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा के पास स्थित सर्विस रोड पर बने ढाबों का बुधवार को प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद ने पुलिस फोर्स के साथ निरीक्षण किया। अवैध कट और वाहन खड़े करने पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक ने ढाबा संचालकों को सख्त निर्देश दिए कि किसी भी हालत में एक्सप्रेस-वे पर वाहनों को खड़ा न कराया जाए। यदि किसी ढाबा संचालक द्वारा जाली काटकर अवैध रास्ता बनाया गया या होटल के सामने एक्सप्रेस-वे पर वाहन खड़े कराए गए, तो संबंधित ढाबा संचालक के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस प्रकार की गतिविधियों से दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस ने ढाबा संचालकों से नियमों का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन

आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा के पास सर्विस रोड पर बने ढाबों का निरीक्षण करते प्रभारी निर
विज्ञापन