फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police search of Achhnera college manager teacher and coaching operator in paper leak case of Agra University examination

Agra Paper Leak Case: छात्रों पर भी कार्रवाई की तलवार, पुलिस की सूची में 10 से अधिक लोग शामिल, जुटाई जा रही जानकारी 

Sat, 21 May 2022 10:28 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 21 May 2022 10:28 AM IST
सार

आगरा विश्वविद्यालय की परीक्षा के पेपर लीक प्रकरण में अछनेरा के कॉलेज प्रबंधक, शिक्षक और कोचिंग संचालक की तलाश में पुलिस मथुरा में भी दबिश दे रही है। पुलिस के निशाने पर दस से अधिक लोग हैं। इनके बारे में गोपनीय तरीके से जानकारी जुटाई जा रही है।
 

विज्ञापन
Police search of Achhnera college manager teacher and coaching operator in paper leak case of Agra University examination
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के पेपर लीक मामले में पुलिस के रडार पर दस से अधिक लोग हैं। इनमें अछनेरा के हरचरण लाल महाविद्यालय के प्रबंधक अशोक, शिक्षक रविशंकर और कोचिंग संचालक भी शामिल हैं। तीनों फरार हैं। उनकी तलाश में पुलिस आगरा के अलावा मथुरा में भी दबिश दे रही है।
विज्ञापन


11 और 14 मई को विश्वविद्यालय के पेपर लीक हुए थे। आगरा कॉलेज के बाहर छात्र-छात्राओं के मोबाइल में पेपर मिला था। थाना लोहामंडी में दो मुकदमे दर्ज हैं। पेपर लीक के तार अछनेरा स्थित हरचरण लाल महाविद्यालय से जुड़े थे। पुलिस की छानबीन में यह आने पर प्राचार्य अनेक सिंह को पकड़ा गया। थाना लोहामंडी के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडेय ने बताया कि अनेक सिंह ने पूछताछ में प्रबंधक एवं सचिव अशोक, शिक्षक रविशंकर और कोचिंग संचालक का नाम लिया था। प्रबंधक के कहने पर पेपर लीक किया था। शिक्षक और कोचिंग संचालक को भेजा था।
विज्ञापन


जांच में पता चला है कि कॉलेज संचालक अशोक मथुरा के बल्देव का रहने वाला है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दबिश दी, लेकिन वो घर में नहीं मिला। इस पर उसके रिश्तेदार और परिजनों के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है। वहीं शिक्षक रविशंकर भी फरार है। उसकी भी तलाश में टीम लगी है। अभी पुलिस के निशाने पर दस से अधिक लोग हैं। इनके बारे में गोपनीय तरीके से जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपी कोचिंग संचालक के नाम का खुलासा नहीं किया गया है। वह गोकुलपुरा का रहने वाला है। उसकी कोचिंग भी आगरा कॉलेज के पास है। उसके घर और कोचिंग सेंटर पर ताला लगा है। पड़ोसी कुछ नहीं बता सके। आरोपी के मोबाइल भी बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों पर भी कार्रवाई की तलवार 

एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि पेपर लीक मामले में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जो भी आरोपी होगा, उसे गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा। छात्र भी पेपर का इस्तेमाल कर रहे थे। उनके विषय में कॉलेज प्रशासन की ओर से निर्णय लिया जाएगा।

विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजेंगे मोबाइल

पुलिस शुक्रवार को आगरा कॉलेज भी पहुंची। इसके बाद दोनों मुकदमों के वादी से जानकारी ली। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडेय ने बताया कि 30 मोबाइल जब्त हैं। इनमें से चार में ही लीक पेपर मिला था। यह व्हाट्सएप पर आया था। बाकी मोबाइल में लीक पेपर नहीं था। आशंका है कि पेपर को छात्रों ने डिलीट कर दिया। अब पुलिस मोबाइल से पेपर को रिकवर कराने के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला की मदद लेगी। मोबाइलों को लैब भेजा जाएगा। 

 

कोचिंग संचालक आगरा कॉलेज में शोधार्थी है

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा में प्रश्नपत्र आउट होने में जिस कोचिंग संचालक का नाम आया है, वह आगरा कॉलेज में शोधार्थी है। रसायन विज्ञान विभाग में शोध कार्य कर रहा है। शिक्षकों के तार भी उससे जुड़े हुए हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी आगरा कॉलेज के पास ही कोचिंग संचालित करता है। वह गोकुलपुरा का निवासी है। श्री हरचरण लाल वर्मा महाविद्यालय से प्रश्नपत्र आउट होने के बाद सीधे इसके पास पहुंचता था। यह छात्रों को प्रश्नपत्र बेचता था। सूत्रों के अनुसार वह आगरा कॉलेज के कुछ शिक्षकों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ था। कुछ संविदा शिक्षक और शोधार्थी उसकी कोचिंग में पढ़ाते भी थे। आगरा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनुराग शुक्ल का कहना है कि कोचिंग संचालक के कॉलेज के शोधार्थी होने की सूचना अभी किसी ने दी नहीं हैं, अभी वह आगरा से बाहर हैं, लौटकर इस संबंध में जानकारी जुटाने के लिए कॉलेज स्तर पर आंतरिक जांच कमेटी बनाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed