फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police School: Do not be afraid of the police, give immediate information about any crime and incident

पुलिस की पाठशाला : पुलिस से नहीं डरें, किसी भी अपराध और घटना की तत्काल दें जानकारी

Fri, 26 May 2023 12:05 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 26 May 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Police School: Do not be afraid of the police, give immediate information about any crime and incident
कासगंज। नगर के वीके जैन कॉलेज ऑफ एजुकेशन में बृहस्पतिवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डिप्टी एसपी अजीत चौहान ने छात्र-छात्राओं से कहा कि वे पुलिस से डरे नहीं, बल्कि पुलिस को अपना मित्र समझें। किसी भी अपराध व समस्या की जानकारी समय से पुलिस को दें।
विज्ञापन

डिप्टी एसपी अजीत चौहान ने छात्राओं को बताया कि तमाम समस्याओं का सामना महिलाओं और छात्राओं को करना पड़ता है। इसके लिए वह पुलिस हेल्पलाइन 1090 पर शिकायत दर्ज करा सकती हैं। हर थाने में महिला हेल्प डेस्क संचालित है, जहां महिला पुलिसकर्मी रहती हैं। इन हेल्प डेस्क पर महिलाएं अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। इन शिकायतों का रिकॉर्ड भी रहता है। उन्होंने साइबर क्राइम को लेकर भी छात्र-छात्राओं को जागरूक किया। कहा कि सोशल मीडिया पर तमाम फेक लिंक आते हैं उन्हें ओपन नहीं करना चाहिए। वहीं किसी को अपना ओटीपी न बताएं। स्कूल के प्रबंधक विनय जैन ने पुलिस की पाठशाला के आयोजन के लिए अमर उजाला का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं के बीच इस तरह के अभियान संचालित करना जरूरी है। प्राचार्य डॉ. प्रदीप गुप्ता ने भी कार्यक्रम की सराहना की और अतिथियों का स्वागत किया। प्रबंधक विनय जैन ने अतिथियों का स्वागत कर उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किए और पटका ओढ़ाया।
विज्ञापन

सुरक्षित यातायात की दिलाई शपथ
कासगंज। पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में जिले के यातायात प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण सिंह ने छात्र-छात्राओं को यातायात के नियमों का पालन करने के लिए शपथ दिलाई। उन्होंने हेलमेट लगाकर दोपहिया वाहन चलाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि बिना हेलमेट और बिना लाइसेंस के वाहन न चलाएं। उन्होंने सड़क पार करने के नियम आदि के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्विज में बच्चों से पूछे सवाल, सही जवाब मिलने पर दीं पुस्तकें
कासगंज। कार्यक्रम में मौजूद छात्र-छात्राओं से पुलिस अधिकारियों ने सवाल पूछे। कई छात्र-छात्राओं ने सवालों के सही जवाब दिए तो उन्हें अमर उजाला की ओर से पुस्तकें प्रदान की गईं। छात्र-छात्राओं ने आयोजन को सराहा और अपना उत्साह जताया। छात्रा संध्या, कनिष्का, महिमा और प्रभा को सही जवाब देने पर पुस्तकें दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed