फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police's feat released the person who bought the stolen battery

UP: पुलिस का कारनामा...चोरी के बैटरी खरीदने वाले  को छोड़ा, ट्रांसपोर्टर ने उठाए ये सवाल

Fri, 16 May 2025 09:47 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 16 May 2025 09:47 AM IST
सार

 ट्रांसपोर्टर की बैटरियां ट्रक चालक ने चोरी कर बेच दीं। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए ट्रक चालक तो गिरफ्तार कर लिया, लेकिन बैटरी खरीदने वाले को पकड़ने के बाद भी छोड़ दिया। 
 

विज्ञापन
Police's feat released the person who bought the stolen battery
agra police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बैटरी चोरी के मामले में पुलिस के खुलासे पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ट्रांसपोर्टरों ने पुलिस आयुक्त कार्यालय में शिकायत की। आरोप लगाया कि पुलिस ने चालक को पकड़ा, लेकिन बैटरी खरीदने वाले को पूछताछ कर चाैकी से छोड़ दिया। वह माल की कीमत देने के लिए तैयार हो गया था। इस मामले में पुलिस आयुक्त ने जांच के आदेश किए हैं।
विज्ञापन


 

भारत इंडस्ट्रीज फर्म की सात लाख रुपये की बैटरी 29 मार्च को चेतन शक्ति ट्रांसपोर्ट कंपनी ने केरल भेजी थी। आरोप है कि चालक शैलू चाैधरी ने ट्रक को रास्ते में रोककर बैटरी चोरी कर ली थी। थाना हरीपर्वत में केस दर्ज हुआ। पुलिस ने मंगलवार को घटना का खुलासा किया। शैलू चाैधरी से 10 बैटरी बरामद की थीं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

चेतन शक्ति ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक चेतन सिंह ने पुलिस के खुलासे पर सवाल उठाए। बुधवार को पुलिस आयुक्त से मिलने पहुंचे। आरोप लगाए है कि भारती इंडस्ट्रीज की 7.41 लाख रुपये की 340 बैटरी चोरी हुई थीं। पुलिस ने चालक शैलू चौधरी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

 मगर, जिस व्यक्ति ने बैटरी खरीदी थीं, उसको पकड़ने के बाद छोड़ दिया। उसे पुलिस ट्रांसपोर्ट नगर चाैकी पर लेकर आई थी। उसने कहा था कि वह बैटरी की कीमत दे देगा।पुलिस ने उसे वहां से भेज दिया। खुलासे में सिर्फ चालक ही पकड़ा गया। अब कंपनी के लोग शेष बैटरी की कीमत देने के लिए दबाव बना रहे हैं। मामले में पुलिस आयुक्त ने जांच के आदेश किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed