{"_id":"6401c8756fb581838a0088a3","slug":"police-reveals-murder-of-salesman-for-rs-4-lakh-four-arrested-2023-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में हत्या: चार लाख रुपये के लिए सेल्समैन की ली जान, पुलिस ने किया खुलासा, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में हत्या: चार लाख रुपये के लिए सेल्समैन की ली जान, पुलिस ने किया खुलासा, चार गिरफ्तार
Fri, 03 Mar 2023 03:44 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 03 Mar 2023 03:44 PM IST
सार
आगरा में प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में हुई सेल्समैन की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। उसकी हत्या चार लाख रुपये के लिए हुई थी। सेल्समैन उसका तकादा कर रहा था।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना सदर क्षेत्र में हुए सेल्समैन हत्याकांड में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे घटना में प्रयुक्त असलाह और डीवीआर बरामद की गई है।
ताजगंज के गांव नौबरी निवासी 33 वर्षीय सेल्समैन मनोहर शर्मा उर्फ भोलू पंडित की मंगलवार को सेवला सराय में गोली मारकर हत्या की गई थी। उनका शव प्रॉपर्टी डीलर अन्नू चाहर के ऑफिस में मिला था। अन्नू चाहर और उसके कर्मचारी फरार हो गए थे। ऑफिस में लगे कैमरों की डीवीआर भी गायब थी। मामले में अन्नू चाहर, उसके मित्र प्रमोद भुल्लन, पदम सिंह और चेतन भारद्वाज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी।
डीसीपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि चारों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनसे पूछताछ में पता चला कि मनोहर के चार लाख रुपये अनु चाहर पर निकल रहे थे। यह रकम लॉटरी के लिए अनु चाहर ने ली थी। लॉटरी की अवधि पूरी होने के बाद मनोहर अपनी रकम मांग रहा था। मगर, अनु चाहर रकम लौटाने के लिए तैयार नहीं था।
विज्ञापन
घटना से एक दिन पहले दोनों में मारपीट हुई थी। एक मार्च को अनु ने मनोहर को अपने ऑफिस में बुलाया था। चारों आरोपी नशे की हालत में थे। उन्होंने गोली मारकर मनोहर की हत्या कर दी। गोली कर्मचारी पदम सिंह ने चलाई थी। अनिल ने उसे गोली मारने का इशारा किया था। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर तलाब में फेंकी गई कैमरे की डीवीआर भी बरामद कर ली है। उसमें फुटेज है या नहीं यह अभी पता नहीं चल सका है। उसकी फॉरेंसिक लैब में जांच कराई जाएगी।