फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police Recruitment: Records of 75 candidates checked

Agra News: पुलिस भर्तीः 75 अभ्यर्थियों के अभिलेखों की हुई जांच

Mon, 30 Dec 2024 05:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 30 Dec 2024 05:48 PM IST
विज्ञापन
Police Recruitment: Records of 75 candidates checked
- एसपी और एएसपी ने प्रक्रिया का लिया जायजा, 71 अभ्यर्थी हुए सफल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती-2023 के 75 महिला अभ्यर्थियों का सोमवार को शारीरिक मानक परीक्षण हुआ। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार और अपर पुलिस अधीक्षक राहुल मिठास ने अभिलेखों के सत्यापन कार्य की प्रक्रिया देखी। जांच कर रहे चिकित्सक दल से कहा कि मानकों के अनुरूप ही सत्यापन कार्य करें। 71 अभ्यर्थी जांच प्रक्रिया में सफल रहे।

उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा में चयनित 77 महिला अभ्यर्थी सोमवार को पुलिस लाइन में दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षण की प्रक्रिया से गुजरे। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने नोडल अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक के साथ प्रक्रिया की पारदर्शिता के बारे में निरीक्षण कर जानकारी ली। शारीरिक मानक परीक्षण कर रहे चिकित्सक दल से बातचीत कर मानकों आदि को लेकर चर्चा की। वहीं अभिलेखों के सत्यापन आदि को लेकर कार्य में लगे कर्मियों से भी जानकारी ली। कहा कि जनपद में प्रक्रिया पूर्ण रूप से निष्पक्ष ढंग से संपन्न होनी चाहिए। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सोमवार को 77 अभ्यर्थी को आना था लेकिन 75 ही उपस्थित हुए। सभी के अभिलेख सत्यापन व शारीरिक मानक परीक्षण हुआ। 71 अभ्यर्थी जांच में सफल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed