फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police recruitment: Crowd of candidates jams MG Road, stalls vehicles

पुलिस भर्ती : परीक्षार्थियों की भीड़ से एमजी रोड पर जाम, रेंगे वाहन

Tue, 09 Jun 2026 02:34 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Police recruitment: Crowd of candidates jams MG Road, stalls vehicles
पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान आगरा कॉलेज के पास लगे जाम में फंसे वाहन। संवाद
आगरा। पुलिस भर्ती परीक्षा के पहले दिन सोमवार को करीब 20 हजार परीक्षार्थी, उनके परिजन और परिचित पहुंचे। इस भारी भीड़ से एमजी रोड पर दोपहर और शाम दोनों समय लंबा जाम लगा। वाहन रेंग-रेंग कर निकले। सबसे ज्यादा दिक्कत सेंट जोंस और आगरा कॉलेज के सामने रही। परीक्षा छूटने पर हालात और खराब हो गए। पुलिसकर्मी यातायात व्यवस्था संभाल रहे थे लेकिन खास फायदा नहीं हुआ।
विज्ञापन

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों का सुबह 8:30 बजे से केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गया था। कई के साथ उनके परिजन भी आए थे। आगरा कॉलेज केंद्र के बाहर बड़ी संख्या में लोग खड़े थे। सुबह 10 बजे एमजी रोड पर वाहनों का दबाव अधिक रहता है। एसएन इमरजेंसी तिराहे पर भीड़ से जाम लग गया। वाहनों को निकालने में परेशानी होने लगी। थाना लोहामंडी पुलिस के साथ यातायात पुलिस भी लगी थी। लेकिन जाम में फंसे लोगों को खास फायदा नहीं हुआ।
विज्ञापन

परीक्षा छूटने पर एक साथ अभ्यर्थी एमजी रोड पर आ गए। वाहनों के इंतजार करने लगे। बस, ऑटो और ई-रिक्शा में बैठने की वजह से सड़क पर वाहन रुकने लगे, लंबा जाम लग गया। यही हॉल सेंट जोंस चौराहे का भी रहा। शाम को दूसरी पाली की परीक्षा छूटने पर भी यही दिक्कत रही। नालबंद चौराहे से सेंट जोंस तक भी वाहनों की कतारें लगी रहीं। वहीं हाईवे पर भी अबुल उलाह दरगाह कट, रामबाग फ्लाईओवर पर भी परीक्षार्थी वाहनों के इंतजार में खड़े दिखे। बसों के ठहराव से भी दिक्कत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन



- मुख्यमंत्री ग्रिड के निर्माण कार्य से बढ़ी समस्या

दिल्ली गेट से हरीपर्वत की लेन पर पाइपलाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। इसके लिए बुलडोजर से खुदाई की जा रही है। यातायात पुलिस ने वाहनों को निकालने के लिए अलग व्यवस्था की है। चौराहे से दिल्ली गेट की तरफ की लेन से ही दोनों ओर के वाहनों को निकाला जा रहा है। बीच में डिवाइडर के रूप में बैरिकेडिंग लगाई है। वाहनों का दबाव बढ़ते ही यहां जाम लग रहा है। सोमवार को सुबह 10 बजे से ही वाहनों की कतार लग गई। चौराहे पर तैनात पुलिसकर्मी एमजी रोड पर वाहनों को रोकने के बाद दिल्ली गेट की तरफ से आने वाले वाहनों को निकलवाते दिखे। इससे एमडी जैन इंटर कॉलेज की तरफ से आने वाले वाहन फंस गए। एमजी रोड पर भी समस्या होने लगी। पैदल जाने वालों को भी सड़क पार करने में काफी समय लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed