{"_id":"6534fc2961c34c641b0ffc24","slug":"police-recovered-woman-who-cheated-on-her-husband-and-married-confectionery-in-agra-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: दो बच्चों की मां को हलवाई से हुआ इश्क, परवान चढ़ा प्रेम तो उठाया ऐसा कदम..., शर्मसार हो गए परिवार के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: दो बच्चों की मां को हलवाई से हुआ इश्क, परवान चढ़ा प्रेम तो उठाया ऐसा कदम..., शर्मसार हो गए परिवार के लोग
Tue, 24 Oct 2023 12:20 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 24 Oct 2023 12:20 PM IST
सार
दो बच्चों की मां को आगरा के हलवाई से इश्क हो गया। प्रेम परवान चढ़ा तो दोनों चौंकाने वाला कदम उठाया। इससे पूरे परिवार के लोग शर्मसार हो गए।
विज्ञापन
प्रेम संबंध
- फोटो : social media
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा निवासी युवक को राजस्थान में काम करने के दौरान दो बच्चों की मां को प्यार हो गया। दोनों ने कोर्ट में शादी कर ली। पति ने मुकदमा दर्ज कराया। जांच करते हुए आरोपी के घर पहुंची पुलिस ने महिला को बरामद कर लिया। उसे राजस्थान ले गई। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
मामला पिनाहट थाना क्षेत्र के मोहल्ला ताल की पार का है। यहां के निवासी राजवीर, राजस्थान के सीकर जिले में स्थित खाटू श्याम कस्बा में हलवाई का काम करता था। वहीं रहने के दौरान दो बच्चों की मां से प्रेम संबंध हो गए। दोनों ने चोरी-चुपके कोर्ट में शादी भी कर ली। एक माह पूर्व राजवीर महिला को साथ लेकर घर आ गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- सिपाही प्रियंका की कहानी: पहले सस्पेंड फिर इस्तीफा; सेवा में वापसी हुई पर 48 घंटे में ही गई नौकरी, जानें वजह
विज्ञापन
वहीं दूसरी तरफ महिला के पति द्वारा खाटू श्याम थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। शनिवार की देर शाम खाटू श्याम पुलिस, आगरा के पिनाहट कस्बा पहुंची। यहां स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी राजवीर के घर पर छापेमारी की। घर से महिला को बरामद कर लिया। पुलिस कार्रवाई के लिए महिला को अपने साथ राजस्थान ले गई।
यह भी पढ़ेंः- UP: जिसे लड़का समझ की आंखें चार, उसकी हकीकत पता चली तो हवा हो गया छात्रा का इश्क; पढ़ें पूरी कहानी